• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जैसा यूपी में शेर नहीं…., BJP ने लॉंच किया कैम्पेन सॉन्ग

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
bjp campaign song

bjp campaign song

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे वार पलटवार रोचक होता जा रहा है। जनता की दिल में जगह बनाने के लिए गानों का सहारा लिया जा रहा है। समजावादी पार्टी की तरफ अभी तक दो गाने रिलीज किए गए हैं। इसमें एक गाना खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिलीज किया था।

मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव को केन्द्र में रखते हुए कैम्पेन सॉन्ग को लॉन्च किया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पलटवार किया गया है। सपा ने जहां कोरोना काल की तस्वीरों को दिखाया था तो वहीं भाजपा ने अपने कैम्पेन सॉन्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शेर बताया गया है।

वीडियो

‘योगी जैसा UP में शेर ना कोई’

योगी जी की बेबाक़ छवि पर बना संगीत। देखें, सुने एवं शेयर करें। pic.twitter.com/mYf0dHc0sA

— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) July 14, 2021

गाने में कहा जा रहा है कि योगी जैसा यूपी में दूसरा कोई शेर नहीं है। उनके शासनकाल में राज्य में सभी तरफ विकास हुआ है। कहीं भी अंधेरा नहीं है। गाने में यूपी में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को सीएम योगी चरिचार्थ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गाने में दिखाया गया है कि किस तरह से सीएम योगी ने प्रदेश में माफियाओं की कमर तोड़कर रख दी है। बड़े-बड़े माफिया सलाखों के पीछे हैं। उनके मकानों को ध्वस्त किया गया है।

चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को योगी सरकार देगी मुआवजा

कोरोना काल में भी सीएम खुद पॉजिटिव होने के बाद भी जैसे ही ठीक हुए तुरंत सक्रिय हो गए। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। एक्प्रेसवे बन रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी की परम्परागत छवि को भी दिखाने की कोशिश हुई है। उनके पूजा-पाठ करने को भी वीडियो दिखाया गया है। इस गाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलहाकार मृत्युंजय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस गाने को लखनऊ के रहने वाले कन्हैया पान्डेय ने गाया है। वो लखनऊ में रहते हैं और योगी आदित्यनाथ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसे लिखा है अजय श्रीवास्तव ने।

इसी तरह से अनमिका जैन अम्बर ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपनी कविता में लिखा है कि 2017 में जब मोदी ने यूपी को जीता था तब उन्होने एक भगवाधारी को प्रदेश का कमान सौंप दिया था। बाबा ने थामी बागडोर हर काम को दिया अंजाम, दंगाकारी को कुर्क किया, दंगों पर पूर्णविराम दिया।

PM मोदी पहुंचे वाराणसी, राज्यपाल और CM योगी ने किया स्वागत, 1475 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

राजनीति की पुस्तक का ये एक स्वर्णिम अध्याय हुआ। मोदी योगी का समीकरण उन्नति का अब प्रयाय हुआ, कोविड की लहर से योगी नाव लेकर किनारे पहुंच गये, द्वारे द्वारे पहुंच गए। श्रीराम लला के मंदिर का अवध में निर्माण किया, योगी  मोदी  के पदचिन्हो पर चलते हैं।

इसी तरह से अभय निर्भिक ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा कि अगर चाहते हो निर्भय होकर भारत की जय बोल सके, अगर चाहते हो यूपी को दुनिया में सम्मान मिले तो एक बार फिर योगी को सिंहासन पर आने दो।

Tags: BJP campaign songbjp tweetcm yogiLucknow Newsup assembly election 2021up bjpup newsUP Political NewsYogi News
Previous Post

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव

Next Post

तलाक की घोषणा के बाद आमिर और किरण दिखे एक साथ, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Aamir_Khan_Kiran_Rao

तलाक की घोषणा के बाद आमिर और किरण दिखे एक साथ, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Dr Dinesh Sharma

हार के अंदेशे से विपक्षी दलों में बढ़ने लगी बौखलाहट, बदली उनकी भाषा : डा दिनेश

17/02/2022
Navneet Sehgal

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प : सहगल

04/06/2021
जय भानुशाली

‘खतरों के खिलाड़ी’ सेट पर घायल हुए एक्टर जय भानुशाली

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version