• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में फिर बना एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vacciantion

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश ने एक दिन में कोविड से बचाव के लिये सबसे अधिक टीकाकरण का फिर नया रिकार्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 10 लाख 06 हजार से अधिक लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण लगातार उत्तर प्रदेश में घटता जा रहा है। बलरामपुर, बस्ती, एटा, हाथरस, महोबा, श्रावस्ती में एक भी कोरोना मरीज शेष नहीं रह गया है। ये जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 1006068 लोगों को डोज दी गई हैं। अब तक 04 करोड़ 38 लाख 22 हजार 201 से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में तेजी से चल रहे टीकाकरण अभियान के कारण प्रदेश के 41 जिलों में इकाई अंकों में कोविड मरीज ही शेष बचे हैं।

देवरिया पहुंचे CM योगी, बोले- जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में होंगे मेडिकल कालेज

उन्होने बताया कि अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, गांवों में निगरानी समितियों के माइक्रो मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट से कोरोना नियंत्रित हुआ है। पिछले 24 घंटे में 2,55,147 सैंपल की जांच हुई और मात्र 42 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। पॉजिटिविटी दर 0.02 फीसदी रही। इसी अवधि में 99 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। किसी भी जिले में दहाई अंक में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं।

प्रदेश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 932 रह गयी है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। अब तक 16 लाख 84 हजार 471 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 06 करोड़ 37 लाख 99 हजार 832 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है।

Tags: Corona vaccinationCorona Vaccination CampaignLucknow Newsvaccination in up
Previous Post

देवरिया पहुंचे CM योगी, बोले- जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में होंगे मेडिकल कालेज

Next Post

हरिशंकर मिश्र हत्याकांड में 6 साल बाद तीन हत्यारोपियों को मिली उम्रकैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Imprisonment

हरिशंकर मिश्र हत्याकांड में 6 साल बाद तीन हत्यारोपियों को मिली उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

Explosion

नक्सलियों ने नवनिर्मित थाना भवन को बम से उड़ाया

26/11/2021
Hyundai

आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर

23/01/2026
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी फिर हुईं घायल, हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान फिसला पैर

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version