• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी तो ईमानदार हैं, सरकारी अफसर भ्रष्ट : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही में व्यापक भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी कारण जनता परेशान हो चुप्पी साधे हुए है, जिसका जवाब चुनाव में मिलेगा।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जसंवतनगर की ताखा तहसील परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास करने के बाद ये बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर की थी और कहा था आप तो ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र ताखा में भी कई अधिकारी बिना पैसे लिए काम नहीं करते है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ताखा में तहसीलदार खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अगर सुधार नहीं किया तो वह क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने लोगों से वैक्सीन जरूर लगवाने की अपील की।

उन्होंने सपा प्रमुख के बयान से हटकर कहा कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह सुरक्षित है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है अगर उन्हें कोरोना हुआ भी है तो उसका असर ज्यादा नहीं होगा। वह खुद भी पहला डोज लगवा चुके हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करें : योगी

उन्होंने समारोह में मौजूद एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा से कहा कि आप तो सही है लेकिन तहसीलदार को भी सही करें। अगर उन्होंने जनता का आर्थिक शोषण बंद नही किया तो वे खुद तहसील पर क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगे चाहे फिर जेल ही क्यों न जाना पड़े। लेकिन जनता के हित की लड़ाई वह लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत एसडीओ ताखा भी क्षेत्र में जनता का शोषण कर रहे हैं। वह भी अपनी आदत सुधार लें अन्यथा वह मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में ताखा में तहसील और सीएचसी की सौगात दी थी। जनता को उसकी फसल का पूरा एमएसपी दिया था। लेकिन वर्तमान सरकार किसानों को उनकी फसल का वाजिव दाम तक नहीं दे पा रही है। जनता मौन है, लेकिन सब जान रही है और इसका जबाब वह आने वाले चुनाव में देंगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ताखा सीएचसी पर 10 बैड का आईसीयू बनाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं जिससे इस क्षेत्र की जनता को इलाज के आभाव में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि ताखा में अब क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए धु्व यादव को अपना प्रतिनिधि भी बना दिया है। सभी लोग अपनी शिकायत को लिखित में उन्हें दें। समाधान अवश्य कराया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि धु्व यादव ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। जनता से पैसा लेकर काम करने वाले अधिकारी अपनी आदत को बदल लें, अन्यथा उनके खिलाफ पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।

Tags: Lucknow Newsshivpal singh yadavup news
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करें : योगी

Next Post

पाक बल्लेबाज आजम खान के सिर में लगी चोट, दो टी-20 मैचों से हुए बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
azam khan

पाक बल्लेबाज आजम खान के सिर में लगी चोट, दो टी-20 मैचों से हुए बाहर

यह भी पढ़ें

शहद सेहत के लिए तो अमृत है ही साथ में इससे होते हैं ज्योतिष ऊपाय

10/08/2021
susheel modi

राज्य तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ नहीं, फ्लॉप होगी मानव श्रृंखला : सुशील

30/01/2021
delhi accident

बेकाबू बस राहगीरों को रौंदते हुए पुलिस बूथ में घुसी, एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version