• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल एटीएम वैन से पैसों के लेन-देन हुआ आसान : मुकुट बिहारी वर्मा

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Business, Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
mukut bihari verma

mukut bihari verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मंगलवार को कहा कि मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से पैसों के लेन-देन में आसानी हो रही है। उत्तर प्रदेश कोपरेटिव बैंक की एटीएम वैन द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधायें देने का काम किया जा रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कोआपरेटिव बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में डिजिटल बैंकिंग को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है। सहकारी बैंकों द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधायें दी जा रही है।

सहकारिता मंत्री ने इंदिरा नगर स्थित कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के सेमीनार कक्ष का किये गये जीर्णोद्धार का उद्घाटन, 6 मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए माइक्रों एटीएम, नेट बैंकिंग एवं ग्रीवानस पोर्टल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक पर आधारित सुविधायें उपलब्ध हो जाने से कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा त्रिस्तरीय सहकारी साख ढांचे के कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। प्रशिक्षण बेहतर ढंग से मिलने पर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जा सकेगा। योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से होने पर पात्र लाभार्थियों को जरूर लाभ मिलेगा।

राम वन गमन मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को दी जाएगी विशेष प्राथमिकता : गडकरी

यूपी कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन तेजबीर सिंह ने कहा कि कोआपरेटिव बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों का लगातार सुधार हो रहा है और यूपी कोआपरेटिव का नाम और रोशन होगा। सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।

प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा कहा गया कि प्रदेश में कृषि ऋण सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उन्हें 7,414 माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराये गये हैं, जिसमें बिजनेस करस्पॉन्डेन्ट की नियुक्ति की गयी है, जो विभिन्न बैंकिंग सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ-साथ पैक्स की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सहायक होंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा बताया गया कि नेट बैंकिंग एवं ग्रीवान्स पोर्टल शुरू होने से सहकारी बैंकों का ग्राहक आधार बढ़ेगा एवं सहकारी बैंकों के प्रति उनकी साख में वृद्धि होगी और सहकारी बैंकों द्वारा भी वर्तमान प्रतिस्पर्द्धा के समय अन्य बैंकों के साथ ग्राहकों को अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधायें दी जायेंगी।

नाबार्ड के सीजीएम डीएस चौहान ने कहा कि नाबार्ड द्वारा यूपी कोआपरेटिव बैंक का सहयोग लगातार किया जायेगा। संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि संस्थान द्वारा पिछले दो सालों में नाबार्ड द्वारा तय लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और नाबार्ड द्वारा संस्थान को ‘ए’ ग्रेड में वगीर्कृत किया गया है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के रूप में उत्तर प्रदेश के इस संस्थान की ख्याति बढ़ी है।

Tags: internet bankingLucknow Newsmicro atmmukut bihari verma
Previous Post

राम वन गमन मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को दी जाएगी विशेष प्राथमिकता : गडकरी

Next Post

कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
Yogi

कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत : योगी

यह भी पढ़ें

Kushal Zaveri Supports Ankita Lokhande

सुशांत के दोस्त कुशल जावेरी ने किया अंकिता लोखंडे का सपोर्ट

11/09/2020
PM Modi

पेट्रोल कम खर्च करें, सोना न खरीदें… PM मोदी ने देशवासियों से मांगा सहयोग

11/05/2026
IPL 2020

IPL 2020 : जैसन की तूफानी पारी से हैदराबाद ने बेंगलुरु को पांच विकेट से रौंदा

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version