• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को भेजा समन

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Business, Main Slider
0
Infosys CEO
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने टेक्नॉलोजी कंपनी इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख को समन जारी किया है। उन्हें सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह समझाने के लिए बुलाया गया है कि लंबे समय के बाद भी आखिर क्यों ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़ी समस्याएं ठीक क्यों नहीं हुई हैं। दरअसल, इनकम टैक्स भरने वालों को वेबसाइट में कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर कई शिकायतें भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं।

इनकम टैक्स इंडिया ट्विटर अकाउंट ने रविवार को ट्वीट कर बताया, ”वित्त मंत्रालय ने सलिल पारेख, इंफोसिस के एमडी और सीईओ हैं, को  23 अगस्त, 2021 को तलब किया है। उन्हें वित्त मंत्री के सामने यह समझाने के लिए बुलाया गया है कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल के शुरू होने के ढाई महीने बाद भी पोर्टल की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया गया है। दरअसल, 21 अगस्त, 2021 से पोर्टल उपलब्ध ही नहीं है।”

ई-फाइलिंग पोर्टल को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जून महीने में चिंता जाहिर की थी। उन्होंने इंफोसिस के अधिकारियों के साथ पोर्टल की गड़बड़ियों के मामले में बैठक भी की थी। उनके साथ तत्कालीन वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राजस्व सचिव तरुण बजाज, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई अन्य शामिल थे।

जेल से रिहा समाज सेविका ने जेलर को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं

इंफोसिस ने ई-फाइलिंग के नए पोर्टल को डिजाइन किया है। सात जून से पोर्टल की शुरुआत होने के बाद से ही इसमें करदाताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी करदाता अपनी दिक्कतों के बारे में कई ट्वीट्स करते रहे हैं। प्रोफाइल अपडेशन और पासवर्ड बदलने जैसी आसान चीजों पर भी लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। कई यूजर्स की शिकायत है कि पोर्टल काफी धीमा चल रहा है और लॉग-इन करने में समय ले रहा है।

सात जून को लॉन्च किए गए नए ई-फाइलिंग पोर्टल को आयकरदाता अपने सालाना रिटर्न को दाखिल करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिक्कतों के सामने आने के बाद इंफोसिस के अधिकारियों ने दावा किया था कि जल्द ही इन सभी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा और पोर्टल ठीक ढंग से काम करने लगेगा, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई हैं, जिसके बाद अब वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ और एमडी को बुलाया है।

Tags: Business Newsdelhi newsfinanace departmentincome tax websiteinfosys ceoITR E-Filing
Previous Post

जेल से रिहा समाज सेविका ने जेलर को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं

Next Post

अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, ‘जय श्रीराम’ और ‘बाबूजी अमर रहे’ के लगे नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
Next Post

अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, 'जय श्रीराम' और 'बाबूजी अमर रहे' के लगे नारे

यह भी पढ़ें

Kanpur violence

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हाशमी समेत 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

05/06/2022
cm yogi

कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें : योगी

07/06/2021

सांसद आवास की छत से गिरकर लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version