• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई मुद्दा नहीं बचा तो आस्था पर चोट करने लगा विपक्ष : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कुम्भ पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को तीखा जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि कोरोना काल के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार करने वाली दिल्ली की केजरीवाल सरकार शुरू से ही हिन्दू आस्था और संस्कृति पर सवाल खड़े करने की कोशिश करती रही है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित प्रयागराज कुम्भ मेला इतिहास में दर्ज है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कुम्भ को अपने यहां जगह दी है। विपक्षी पार्टियों को यह बात हजम नहीं हो रही है। पूरी दुनिया ने कुम्भ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की थी, पर समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी को आस्था पर सवाल खड़े करने से फुर्सत नहीं है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी भी कुम्भ का इतना भव्य और दिव्य आयोजन नहीं हुआ। योगी सरकार ने 2019 कुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए जो सुविधाएं व व्यवस्थाएं की थीं, साफ-सफाई की जो व्यवस्था थी वह खुद में नजीर बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुम्भ स्वच्छ भारत की बेमिसाल तस्वीर थी। कुम्भ को एक स्थान पर सबसे अधिक भीड़ एकत्र होने, सबसे बड़े स्वचछता अभियान और सार्वजनिक स्थान पर सबसे बड़े चित्रकला कार्यक्रम के आयोजन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि हयोगी के मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कुम्भ के नाम पर सिर्फ लूट की थी लेकिन योगी सरकार ने संतों और श्रद्धालुओं को विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई। दस हजार से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि कुम्भ हिन्दू आस्था और संस्कारों से जुड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का रवैया शुरू से ही हिन्दू आस्था और हिन्दू संस्कारों के प्रति खराब रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केन्द्र का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे अब आस्था पर सवाल खड़े करने में व्यस्त हैं। पहले श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल उठा रहे थे और अब कुम्भ आयोजन पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हिन्दू धर्म की आस्था के केन्द्र श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर अब आकार ले रहा है, जो विपक्षी पार्टियों को खटक रहा है। वह कभी भी श्री राम मंदिर का निर्माण आयोध्या में नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या समेत सभी धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों पर विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nath
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केन्द्र का किया निरीक्षण

Next Post

‘प्रयागराज कुम्भ’ शोधार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post

'प्रयागराज कुम्भ' शोधार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी : योगी

यह भी पढ़ें

naag panchami

नाग पंचमी से चमक जाएगी इन जातकों की किस्मत, होगी धन की बरसात

08/08/2024
Sarva pitru Amavasya

सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य का ग्रहण, क्या कर सकेंगे श्राद्ध

24/09/2024
gangster shot out

दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फ़ैली सनसनी

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version