• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्रयागराज कुम्भ’ शोधार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी : योगी

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज कुम्भ-2019 पर केन्द्रित पुस्तक ‘प्रयागराज कुम्भ’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस पुस्तक का प्रकाशन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज कुम्भ पर जनसाधारण को अर्पित इस पुस्तक के सम्पादक व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह को बधाई दी। भारत के ऐसे पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा से जुड़े हुए विषय पर विशिष्ट शोध के लिए आईसीएसएसआर को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ पर विशिष्ट शोध को आगे बढ़ाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चयन किया गया, जिसका पूरा जीवन समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है।

योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी विरासत को संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्पित है। यह उनका सौभाग्य है कि प्रयागराज कुम्भ-2019 आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन 15 जनवरी से 04 मार्च, 2019 तक सम्पन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धार्मिक और आध्यात्मिक कलेवर के साथ कुम्भ के दौरान वैश्विक स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ सामाजिक सद्भावना का भी प्रतीक बना। प्रदेश सरकार ने कुम्भ की विरासत को ‘सर्व सिद्धिप्रदः कुम्भः’ के ‘लोगो’ के माध्यम से प्रचारित किया। दुनिया के सभी दूतावासों में निमंत्रण पत्र इस अनुरोध के साथ भेजा गया था कि उनके देश से कम से कम एक व्यक्ति अवश्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रयागराज कुम्भ-2019 का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 450 वर्षों में पहली बार प्रयागराज कुम्भ-2019 में किला स्थित अक्षयवट एवं सरस्वती कूप को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया।

खेत से खलिहान और बीज से बाजार तक किसानों की हर जरूरत होगी पूरी : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था की दृष्टि से प्रयागराज कुम्भ ने नये मानक स्थापित किए, जिसमें तकनीक का विशेष महत्व रहा। तकनीक का उपयोग करते हुए गंगा जी को स्वच्छ व निर्मल बनाया गया। प्रयागराज कुम्भ आर्थिक उन्नयन का एक कारक बना, जिससे वहां रोजगार के अवसर बढ़े।

योगी ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इतनी बड़ी संख्या की निगरानी के लिए इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सिस्टम स्थापित किया गया था। प्रयागराज कुम्भ में आर्टिफिशियल इण्टेलिजेन्स का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जो एक रिकॉर्ड था। प्रयागराज कुम्भ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई कर्मियों के पांव पखारे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं सुव्यवस्था के लिए पूरे विश्व में जाना गया। यहां पर सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। प्रत्येक टॉयलेट को सेप्टिक टैंक से जोड़ा गया था, जिससे दूषित पानी गंगा और यमुना में न जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच हजार शटल बसें चलायी गयी थीं। कोरोना कालखण्ड के दौरान इन बसों का उपयोग 40 लाख प्रवासी श्रमिकों तथा कोटा, राजस्थान में अध्ययनरत प्रदेश के 14 हजार छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उनके गन्तव्य तक पहुंचाने में मददगार सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, आर्थिक सलाहकार मुख्यमंत्री केवी राजू, सूचना निदेशक शिशिर सहित आईसीएसएसआर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow newprayagraj kumbh
Previous Post

कोई मुद्दा नहीं बचा तो आस्था पर चोट करने लगा विपक्ष : सिद्धार्थनाथ

Next Post

भल्लाल्देव और रकुल प्रीत को ED ने भेजा जारी, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post

भल्लाल्देव और रकुल प्रीत को ED ने भेजा जारी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021
Shrikant Tyagi

श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका, ‘गालीबाज’ नेता की जमानत खारिज

11/08/2022

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version