• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमाष्टमी में पंचामृत से करें कान्हा का अभिषेक, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
16/08/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Panchamrit

Panchamrit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर पर कोई पूजा हो या फिर मंदिर में मिलने वाले प्रसाद की हो बात, पंचामृत (Panchamrit ) धार्मिक और सेहत की दृष्टि से बेहद फायदेमंद माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, पंचामृत किसी भी तरह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

पवित्र जल के मिश्रण का इस्तेमाल देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराने के लिए भी किया जाता है। इतना ही नहीं यह सभी आराध्य देवों को भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Jnmashtami) पर श्री कृष्ण के जन्म के बाद उनका अभिषेक भी इसी पंचामृत से ही होता है।

तो आइए इस कृष्ण जन्माष्टमी जानें कैसे बनाया जाता है सेहत और श्रद्धा से भरपूर पंचामृत (Panchamrit ) और क्या है इसका महत्व और सेहत के लिए फायदे।

पंचामृत (Panchamrit ) का महत्व-

पंचामृत (Panchamrit ) में पांच चीजों को शामिल किया जाता है, जिनका सेहत और धार्मिक दृष्टि से  अपना एक खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो दूध शुद्ध और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। तो वहीं घी शक्ति और जीत के लिए है। शहद मधुमक्खियां पैदा करती है इसलिए ये समर्पण और एकाग्रता का प्रतीक है।

चीनी मिठास और आंनद तो दही समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। बात अगर सेहत की करें तो इसका सेवन करने से व्यक्ति को अनेक तरह के लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं क्या है पंचामृत बनाने का सही तरीका और इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले कई गजब के फायदे।

पंचामृत (Panchamrit ) बनाने के लिए सामग्री-

-1/2 कप दूध

-1/2 कप दही

-1 टेबलस्पून शहद

-1 टेबलस्पून चीनी

-1 टीस्पून घी

-1 पत्ता तुलसी का

पंचामृत (Panchamrit ) बनाने की विधि-

– सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।

– अब इसमें दूध, शहद, चीनी और घी मिलाएं।

– तैयार है पंचामृत प्रसाद. इसमें तुलसी का एक पत्ता भी डाल दें।

– इससे पहले प्रभु को अभिषेक कराएं।

– उसके बाद पूजा अर्चना कर सभी में बांटें।

पंचामृत (Panchamrit ) के फायदे-

1-यह पित्त दोष को बैंलेस करता है।आयुर्वेद के अनुसार इसका सेवन करने से पित्त दोष को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

2-पंचामृत इम्यून सिस्टम में सुधार करता है

3-यादाश्त को बढ़ाता है और रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देता है।

4-यह स्कीन के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।

5-बालों को स्वस्थ रखता है।

6- आयुर्वेद की मानें तो अगर प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन किया जाए तो यह मां और भ्रूण दोनों स्वस्थ रहते हैं।

Tags: Krishna JanmashtamiKrishna Janmashtami News
Previous Post

जन्‍माष्‍टमी के दिन मनोकामना के अनुसार करें कान्हा का श्रंगार, मिलेगा मनचाहा फल

Next Post

जन्माष्टमी पर भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना कान्हा हो जाएंगे नाराज

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Next Post
Janmashtami

जन्माष्टमी पर भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना कान्हा हो जाएंगे नाराज

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025 के सफल संचालन के लिए आईसीसी सेंटर का हो रहा अपग्रेडेशन

30/11/2024
Threading

थ्रेडिंग के बाद होती है जलन, ये नुस्खे दिलाएंगे राहत

07/03/2025
Baldness

गंजेपन से मिलेगा निजात, इन तरीकों से बढ़ेंगे बाल

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version