• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंत जी का जो सपना था, वह आज की मौजूदा सरकार में पूरा हो रहा है : योगी

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, कानून मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी समेत अन्य मंत्रियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक भवन में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि के उपरांत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों ने उन्हें याद किया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुत्रवधू पूर्व सांसद इला पंत ने पंत से जुड़े कई संस्मरण सुनाये और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता और कठिन परिश्रम यह साबित करता है कि इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंत जी की जयंती आज पूरा प्रदेश पूरा देश विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को दो यशस्वी नेतृत्व मिला है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्में पंत जी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वह आजादी आंदोलन के सिपाही बन गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी ही थे जिन्होंने काकोरी घटना के क्रांतिवीरों का साथ दिया। अंग्रेज हुकूमत ने जिन क्रांतिवीरों को आरोपी बनाया, पंत जी ने उनकी वकालत की।

पंत जी पहली बार 1937 से 1939 तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1939 में मुख्यमंत्री का पद इसलिये छोड़ा था क्योंकि दूसरे विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने भारत को धकेल दिया था। दूसरी बार वह 1947 में मुख्यमंत्री बने। इसके बाद देश के गृहमंत्री भी बने।

लापरवाह पुलिस कर्मियों को थानों और सर्किल से एक सप्ताह के अंदर हटाएं : योगी

पंत ने जब मुख्यमंत्री का दायित्व सम्भाला तब उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश के बराबर थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय घटती गयी। गृह मंत्री के रूप में काम करते हुए भारत को मजबूत किया। पंत जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर नीव रखी थी। उनका जो सपना था, वह आज की मौजूदा सरकार में पूरा हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा देश भर में हो रही है।

पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्ष गांठ और चौरी चौरा के 100वें वर्ष पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पंत जी का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने चौरी चौरा की घटना में आजादी के क्रांतिवीर का पूरा साथ दिया था। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की आधारशिला रखी गई थी।

Tags: cm yogigovind ballabh pant birth anniversaryLucknow News
Previous Post

किसान नेता पूनम पंडित की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची

Next Post

रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच, सीरीज हुई टीम इंडिया के नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Next Post
team india

रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच, सीरीज हुई टीम इंडिया के नाम

यह भी पढ़ें

एक दिन में आए 6 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव More than 6 lakh corona positives in one day

दुनिया में एक दिन में आए 6 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 13 लाख की मौत

13/11/2020
massive fire

सिलेंडर में रिसाव से लगी भीषण आग, मासूम समेत दो की मौके पर मौत

03/04/2023
Studies

टेढ़ी हो रही है बच्चों की नजर और गर्दन, हॉस्पिटलों में इतने मामले में आए सामने

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version