Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार को कोविड टेस्टिंग में 65 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि राज्य में 184 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

उन्होने बताया कि अब तक 07 करोड़ 47 लाख 13 हजार 276 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में हुई 02 लाख 17 हजार 869 सैम्पल टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 10 जिलों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 468 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

एक लाख स्किल्ड वर्कर्स को निःशुल्क टैबलेट देगी योगी सरकार

श्री सहगल ने बताया कि अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

उन्होने बताया कि प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है। शुक्रवार को 14 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 62 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

Related Articles

Back to top button