• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने लखनऊ पहुंचे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक के लिए यूपी में भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को लखनऊ पहुंचे हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कई मंत्री व विधायकों ने फूलों का गुलदस्ता उनका भव्य स्वागत किया। कुछ देर बाद प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका वेलकम किया।

बता दें, कुछ ही देर में भाजपा पार्टी मुख्यालय पर कई अहम बैठक होने जा रही हैं। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी भाग लेंगे। इनके साथ ही प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

24 तक करेंगे बैठक

दरअसल, बैठकों का दौर 24 सितंबर तक चलेगा। 23 सितंबर को गोरखपुर में बैठक होगी। वहीं, 24 को लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ बैठक धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। बताया जा रहा है कि 24 को अंतिम बैठक में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी शामिल रहेंगे।

प्रदेश की जनता को सीएम योगी देंगे 1193 नए फ्लाईओवर और आरआरबी का तोहफा

इस बार काफी रोचक है यूपी का चुनाव

इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव काफी रोचक एवं चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भी 100 सीटों पर ताल ठोकने की बात कह चुके हैं। उन्होंने अयोध्या के रुदौली से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

उधर, सपा इस बार छोटे दलों को अपने साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। वहीं, बसपा अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग पर भरोसा जता रही है। कांग्रेस भी प्रियंका गांधी के चेहरे को आगे करके विधानसभा चुनाव में मजबूती से जुटी हुई है।

Tags: anurag thakurdharmendra pradhanLucknow Newsup news
Previous Post

प्रदेश की जनता को सीएम योगी देंगे 1193 नए फ्लाईओवर और आरआरबी का तोहफा

Next Post

शव वाहन ने महिला को रौंदा, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post

शव वाहन ने महिला को रौंदा, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज मे गाजियाबाद नगर निगम को मिला स्थान

25/06/2025

GRP ने पकड़ा 2.60 करोड़ का सोना, दो तस्कर के गिरफ्तार

28/06/2021
Panjiri Ladoo

टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं ये लड्डू, सर्दियों में इसे बनाएं डाइट का हिस्सा

21/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version