• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज मे गाजियाबाद नगर निगम को मिला स्थान

नगर आयुक्त ने टीम को बोला एक्सीलेंट

Writer D by Writer D
25/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति, लखनऊ
0
Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार उत्तर प्रदेश या भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम के सुझावों को ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज (Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge) में शामिल किया गया है, जो कि शहर के लिए बहुत ही उत्साह का विषय है। गाजियाबाद नगर निगम विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ नगर निकायों में शामिल किया गया है, जिनके द्वारा जन हित में अपने-अपने सुझाव चैलेंज के माध्यम से दिए गए थे। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम टीम की सरहाना की गई तथा निगम अधिकारियों को बेहतर प्लानिंग के लिए भी उत्साहवर्धन किया गया।

महापौर द्वारा बताया गया कि ब्लूमबर्ग फिलैन्थ्रॉपीज़ 2025 मेयर्स चैलेंज (Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge) मे गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों की मेहनत रंग लाई तथा टॉप 50 नगर निकायों में गाजियाबाद नगर निगम का भी स्थान रहा। यह उपलब्धि गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा शहर हित में हासिल की गई है। नगर निगम द्वारा एस.एच.जी. महिलाओं के समूह के माध्यम से गोबर से पेंट बनाने की प्रणाली तथा हाई राइज सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की प्रणाली तथा प्रतियोगिता में रखा गया, जिसकी प्रशंसा विश्व स्तर पर हुई तथा टॉप 50 नगर निकाय में गाजियाबाद को भी शामिल किया गया, जो की सराहनीय है।

गाजियाबाद नगर निगम नालियों में बहने वाले गोबर को रोक कर शहर से निकलने वाले गोबर का इस्तेमाल पेंट बनाने में करेगा। जिसको शहर की बिल्डिंग की छत पर इस्तेमाल में लिया जाएगा। जिसके द्वारा वातावरण का बढ़ता तापमान लगभग 5 से 6 डिग्री स्वत ही कम रहेगा तथा शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसी प्रकार दूसरी प्रणाली जिससे हाई राइज समिति से निकलने वाले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाएगा, जिससे मीथेन गैस का उत्सर्जन कम होगा फलस्वरूप शहर को ग्रीन लंगस गाजियाबाद बनाया जाएगा।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में कार्य कर रहा है, इसी क्रम में विश्व स्तर पर भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपनी प्लानिंग को साझा किया गया तथा कंपटीशन में प्रतिभाग करते हुए अपना मुकाम हासिल किया 2021 में उड़ीसा के रोड कैला निगम को यह मुकाम मिला था। आज गाजियाबाद नगर निगम को भी यह मुकाम मिला है, जो कि हर्ष का विषय है।

गाजियाबाद नगर निगम अपनी प्लानिंग को बेहतर तरीके से विश्व स्तर पर निभाएगा। इस उपलब्धि में जनप्रतिनिधियों, माननीय पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों की भी अहम भूमिका तथा सहयोग मिला है, जो की प्रशंसनीय है। नगर आयुक्त द्वारा बड़ी उपलब्धि पर अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया गया।

Tags: Bloomberg Philanthropies 2025ghaziabad news
Previous Post

लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को बढ़ाया जाएगा- सीएम धामी

Next Post

कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
AK Sharma

कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

कोविड-19 टीकाकरण covid-19 vaccination

कोविड-19 टीकाकरण सत्र का 27 और 28 फरवरी का आयोजन नहीं होगा

26/02/2021
england win

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर

05/07/2022
Air India

शराब पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट, एयर इंडिया ने कर दिया सस्पेंड

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version