• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए : योगी

Writer D by Writer D
29/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के आठ नये मरीज सामने आये है जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुये। राज्य में फिलहाल 159 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 33 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 02 लाख 294 सैम्पल की टेस्टिंग में 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। सात जिलों में मात्र 08 नए संक्रमित मरीज पाए गए।

इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 749 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होने बताया कि अब तक 07 करोड़ 83 लाख 43 हजार 284 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

कल कानपुर और उन्नाव को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

अब तक प्रदेश में 8 करोड़ 51 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा है। 02 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत दिवस 10 लाख 61 हजार 893 लोगों को टीकाकवर मिला।

अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, जालौन, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से डायरिया प्रभावित हुए लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जाए। लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक करें। पानी पीने से पहले गर्म करके छान लें। लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाना चाहिए।

Tags: cm yogicovid team-9Lucknow Newsteam-9
Previous Post

कल कानपुर और उन्नाव को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

Next Post

इस जिले में 80 लोगों की हालत गंभीर, प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
Next Post
diarrhea

इस जिले में 80 लोगों की हालत गंभीर, प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

योगिता मर्डर केस

योगिता मर्डर केस : कातिल डॉक्टर के बयान से उलझी हत्या की गुत्थी

21/08/2020
kangana ranaut

मुझे पहला नेशनल अवार्ड तब मिला जब मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे – कंगना

24/01/2021
Tractor-Bus Collision

ट्रैक्टर-बस में भीषण टक्कर, पांच मजदूरों की मौत

26/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version