• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उर्मिला मातोंडकर ने जैकी श्रॉफ की गंजी पहन किया डांस, फराह खान हुईं हैरान

Desk by Desk
02/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Urmila Matondkar

Urmila Matondkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उर्मिला मातोंडकर ने 1995 में फिल्म ‘रंगीला’ की। इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ और आमिर खान थे। फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई, साथ ही इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने उर्मिला के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया और उन्हें ‘रंगीला गर्ल’ कहा जाने लगा।

हाल ही में उर्मिला एक शो में पहुंची थीं और पुराने दिनों का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के हिट गाने ‘तन्हा-तन्हा’ में उन्होंने जैकी श्रॉफ की गंजी पहनकर डांस किया था।

दरअसल उर्मिला ‘जी कॉमेडी शो’ में मेहमान बनकर पहुंचीं। उन्होंने खुलासा किया कि ‘तन्हा-तन्हा’ गाने में जहां वह समंदर के किनारे दौड़ती हैं। उस वक्त उन्होंने जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी।

उर्मिला ने कहा कि ‘कोई नहीं जानता लेकिन मैंने “रंगीला” के “तन्हा-तन्हा” गाने में जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी हुई थी और सच कहूं तो यह काफी मजेदार था। इसके सीक्वेंस को काफी अनोखा और ताजगी भरा दिखाना था और हमसे ये कहा गया था कि सोच विचारकर और रिसर्च करने करके चीजें करने की जरूरत नहीं है।

जावेद अख्तर से शादी के खिलाफ थे शबाना आजमी के घरवाले, किया ये खुलासा

हमें नैचुरल दिखना था। हमें हमारे कॉस्ट्यूम्स के बारे में बताया जा रहा था, तब जैकी श्रॉफ मुझसे अपनी गंजी पहनने के लिए कहते हैं। मैं थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी और फिर सब कुछ भगवान के हाथ में छोड़ दिया। मुझे सराहा गया और ढेर सारा प्यार मिला। इस तरह यह मैंने अच्छे से खत्म किया।‘

उर्मिला का यह किस्सा सुनकर शो की जज फराह खान समेत अन्य सभी हैरान रह जाते हैं।  फराह कहती हैं, ‘मुझे सच में यह पता नहीं था लेकिन मैं यह कहना चाहती हूं कि उर्मिला सच में बहुत हॉट दिख रही थीं और यह आइकॉनिक सीन बन गया। जैकी की गंजी में शूटिंग करना उनके लिए बहुत ही स्पोर्टिंग था। ‘

पिछले साल फिल्म कैम्पियन से बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया था कि पहले जो कॉस्ट्यूम बनाई गई थी उसे अस्वीकार कर दिया था। वह कहते हैं कि ‘लोकेशन पर मैंने कहा मुझे कुछ अलग तरह का चाहिए। जो वह पहन रही थी वह सही नहीं लग रहा था। तब जैकी श्रॉफ कहते हैं “अरे मेरा टीशर्ट पहन ना बीड़ू।“ उन्होंने अपनी टीशर्ट उर्मिला को दे दी। इस तरह जैकी श्रॉफ को कॉस्ट्यूम का क्रेडिट जाता है।‘

रंगीला को राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था। इसमें एआर रहमान का संगीत था।

Tags: Jackie shroffrangeelaurmila matondkar
Previous Post

जावेद अख्तर से शादी के खिलाफ थे शबाना आजमी के घरवाले, किया ये खुलासा

Next Post

कोविड टीकाकरण अभियान का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

Desk

Desk

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post

कोविड टीकाकरण अभियान का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

यह भी पढ़ें

A family troubled by land dispute attempted suicide

अराजक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, जांच में जुटी पुलिस

22/07/2021
Microsoft will launch its new version of Windows on June 24, read news

माइक्रोसॉफ्ट अपनी विंडोज का नया वर्जन 24 जून को करेगा लॉन्च, पढ़े खबर

22/06/2021
Hindi Diwas

पूरे विश्व में दस जनवरी को मनाया जाएगा विश्व हिंदी दिवस

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version