• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : सिंधिया

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

सरकार देवभूमि को पर्यटन, तीर्थाटन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विकसित कर विश्वव्यापी बनाने की योजना को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का ही परिणाम है कि अब आम आदमी आसानी से हवाई यात्रा कर सकेंगे।

शुक्रवार को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता है। आज मेरे लिए ये भावुक क्षण भी है। मैं 30 वर्ष पहले देहरादून में शिक्षा ग्रहण करने आया था। पांच वर्ष तक मैंने यहां जीवन के उच्च मूल्यों की शिक्षा ली। उत्तराखंड सचमुच में देवलोक है।

पूरे देश को यहीं से आशीर्वाद प्रदान होता है। यह ऐसा प्रदेश है जहां प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, उद्योग, व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन और पर्यटन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसी सोच के चलते उत्तराखण्ड में हवाई यात्रा की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।

पूरे प्रदेश में कैम्प लगाकर ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण कराया जाय : सहगल

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि आम आदमी भी आसानी से हवाई यात्रा कर सके। इसी सोच को धरातल पर उतरने के लिए देशभर में वायु संपर्क मार्ग बढ़ाए जा रहे हैं। हवाई अड्डों का विस्तारीकरण, उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

उड्डयन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां चार धाम, हरिद्वार, ऋषिकेश और तमाम पर्यटक स्थल हैं, देवभूमि हर किसी को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। पहले देहरादून हवाई अड्डे में प्रति घंटा 250 व्यक्ति आवाजाही कर सकते थे, यह क्षमता भी अब बढ़कर 1200 व्यक्ति हो गई है। अब देहरादून हवाई अड्डे में फेज-2 का काम शुरू होगा। जिसके पूरा होने पर यह क्षमता 1800 सौ व्यक्ति प्रति घंटा हो जाएगी।

Tags: jyotiraditya scindiaNational newsUttrakhand News
Previous Post

मुख्तार अंसारी के बेटे समेत आठ लोगों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Next Post

तीसरे हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन, ‘हेली दिशा’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Next Post

तीसरे हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन, 'हेली दिशा' पुस्तिका का हुआ विमोचन

यह भी पढ़ें

Yogi

लहुलूहान बंगाल के लिए नजीर है योगी का शांतिप्रिय यूपी

09/07/2023

सिंधु बॉर्डर पर होने वाली किसान संगठनों की बैठक रद्द, टिकैत बोले- जारी रहेगा आंदोलन

01/12/2021
Gautam Adani

गौतम अडानी को एक और झटका, केन्या ने कैंसिल की दो बड़ी डील

21/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version