• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रात चंद्रमा की रोशनी से बरसेगा अमृत

Writer D by Writer D
09/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी उत्पन्न हुईं। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की चांदनी से अमृत बरसता है। इस रात चंद्रमा की किरणों को आरोग्यकारक कहा गया है। इसलिए इस रात्रि कुछ ना कुछ समय चंद्रमा के प्रकाश में अवश्य रहना चाहिए। लोग खीर बनाकर कुछ समय रात्रि में छत पर रखते हैं ताकि उन्हें चंद्रमा की किरणों से ऊर्जित किया जा सके। महर्षि वाल्मीकि का जन्म भी शरद पूर्णिमा को हुआ था।

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें। मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी पूजा में शामिल करें। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर रातभर अमृत बरसाता है।

मान्यता के अनुसार इस रात्रि में चंद्रमा के प्रकाश में औषधीय गुण मौजूद रहते हैं जिनमें कई असाध्‍य रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। इस रात्रि जागरण करने के बाद शयन से पहले भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी का नाम अवश्य लेना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने से सभी कर्जों से मुक्ति मिलती हैं इसीलिए इसे कर्जमुक्ति पूर्णिमा भी कहते हैं।

शरद पूर्णिमा की रात्रि को श्रीसूक्त पाठ, कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से विशेष लाभ होता है। शरद पूर्णिमा की रात हनुमानजी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं। शरद पूर्णिमा पर धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।

सूर्यास्‍त से पहले दान-दक्षिणा करना चाहिए। इस दिन महिलाएं सूर्यास्‍त के बाद बालों में कंघी न करें। मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल, इत्र, सुंगध अवश्य अर्पित करें। इस दिन व्रत करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। धन-धान्य, मान-प्रतिष्ठा का आशीष प्रदान करती हैं।

Tags: sharad Purnimasharad purnima 2022Sharad Purnima datesharad Purnima importancesharad purnima kheersharad purnima puja
Previous Post

शरद पूर्णिमा पर आज बनाएं ये स्पेशल खीर, होगा धन लाभ

Next Post

रेप पीड़िता गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Burnt Alive

रेप पीड़िता गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Ganga Jal

सभी परेशानियां हो जाएंगी गायब, आज़माएँ ये आसान उपायों को अपनाकर

18/10/2023
AK Sharma

ड्रॉप आउट बच्चों को वापस स्कूल लाने का करना होगा प्रयास: एके शर्मा

01/04/2023
Moving car turns into a fireball

चलते-चलते आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे युवक की जिंदा जलकर मौत

07/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version