• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौहान समाज के सम्मेलन में गरजे योगी, बोले- गरीब की जमीन कब्जाई तो चलेगा बुलडोजर

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां पंचायत भवन में आयोजित चौहान समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2012 में सपा की सरकार आई तो उसने सबसे पहला निर्णय आतंकियों पर लगे मुकदमें हटाने का काम किया। वहीं 2017 में जब आपकी (भाजपा) सरकार आई तो सबसे पहला निर्णय किसान कर्जमाफी का लिया गया। इसलिए समाज के जागरूक लोगों का यह दायित्व बनता है कि वह जाकर सबको बताएं कि 2022 में भाजपा की सरकार जरूरी क्यों है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार रहेगी तो कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। कोई गुंडा, माफिया, पेशेवर अपराधी जबरन किसी गरीब की, किसान या किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। अगर करेगा तो तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुलडोजर चलता हुआ दिखाई देगा।

कांग्रेस पर योगी ने किया हमला

पिछड़ा वर्ग समाज के सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में देश को एक मंत्र दिया। वह मंत्र सबका साथ और सबका विकास था। सबका साथ सबका विकास का यह मंत्र अपने आप में सब कुछ कह देता है। जब हम सब एकजुट होंगे तो ही विकास कर पाएंगे। तो ही सुरक्षित रहेंगे। तो ही सम्मान पाएंगे और यह कार्य भाजपा के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर देखने को मिल रहा है।

2014 के पहले देश में व्यापक असंतोष था। अविश्वास था। रोज एक नया घोटाला आ जाता था। कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए की सरकार देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी। देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी। कभी चीन तो कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता था। जब कभी आवाज उठती थी तो कांग्रेस नेतृत्व की सरकार कहती थी कि चुप हो जाओ, मत बोलना। आंतरिक सुरक्षा की स्थिति यह थी कि जगह-जगह आतंकवाद सिर चढ़कर बोलता था। कहीं आतंकवाद तो कहीं नक्सलवाद, कहीं अराजकता।

बिना यादव समाज के राष्ट्र सुरक्षित नहीं : स्वतंत्रदेव

आज पाकिस्तान और चीन भारत की सीमा में घुसपैठ नहीं कर सकता है। अगर करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब भी भारत देता है। भारत की सेना देती है। आतंकवाद की जड़ कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर कांग्रेस ने 1952 में जो बीज बोया था, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस धारा को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है। न रहेगा बांस और न बजेगी…। आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोक कर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संदेश दे दिया है।

निशाने पर रही समाजवादी पार्टी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो हमने देखा होगा कि आतंकवादियों ने मध्यकाल की याद ताजा कर दी। जब मंदिरों पर, मठों पर हमले होते थे। बृहद हिंदू समाज की भावनाओं पर कुठाराघात किया जाता था। उनकी भावनाओं को रौंदा जाता था। सपा सरकार में थाने, तहसीलें बिक चुकी थी। गिरवीं रख दी गई थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता या बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता जब उनकी सरकार थी, केवल लूट मचाई। उन स्थितियों में प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 ने नारा दिया था सबका साथ सबका विकास। यह नारा हकीकत में बदला है। आज आप देख रहे होंगे भाजपा की केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार, बिना भेदभाव के सबको आवास दिए जा रहे हैं, शौचालय दिए जा रहे हैं, रसोई गैस के सिलेंडर, किसान सम्मान निधि, ऋण माफी योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। कहीं भी भेदभाव देखने को नहीं मिल सकता है।

सपा आतंकियों के मुकदमें लेती थी वापस

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा की सरकार के समय में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। राम भक्तों पर गोली चलाई जाती थी। आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी। क्या यह सच नहीं है ? 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार आई थी सबसे पहला दंगा कोसीकला में हुआ था। उस सरकार ने सबसे पहला निर्णय राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। हमारी सरकार आई तो हमने सबसे पहला निर्णय किसानों की कर्जमाफी का लिया। यही अंतर है भाजपा और अन्य में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनती है तो गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए, समाज के प्रत्येक तबके लिए कार्य होता है। जब सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार होती है तो उन्हें केवल अपने-अपने परिवार से फुर्सत नहीं होती है। वह आतंकवादियों के लिए काम करते हैं, जो सपा ने 2012 में करके दिखाया था। इसलिए आज यह सामाजिक सम्मेलन महत्वपूर्ण हो गया है। आप लोग अपने समाज के जागरूक प्रहरी हैं। गांव-गांव जाकर अलख जगाने की आवश्यकता है। लोगों को बताने की आवश्यकता है कि 2022 में भाजपा की सरकार क्यों आवश्यक है। क्योंकि भाजपा की सरकार रहेगी तो प्रदेश में कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। कोई गुंडा, कोई माफिया, कोई पेशेवर अपराधी जबरन किसी गरीब की, किसान की, किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। अगर करेगा तो उसकी छाती पर प्रदेश सरकार का बुलडोजर चलता दिखाई देगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

हॉस्पिटल में फर्श पर दिखे ‘आदमकद’ पैरों के निशान, महिला ने किया ‘आत्मा’ का दावा

Next Post

सपने दिखाने में प्रियंका का कोई जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Sharma case
Main Slider

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Supreme Court gets five new judges
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

02/06/2026
CBSE
Main Slider

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, ‘लॉग इन फेल्ड’ के एरर से छात्र परेशान

02/06/2026
beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Next Post
Siddharth Nath

सपने दिखाने में प्रियंका का कोई जवाब नहीं : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कसा शिकंजा, 21 करोड़ की संपत्ति जब्त

10/02/2023
pm modi

खिलाड़ियों से PM मोदी बोले- निर्भीक होकर खेलें, पूरा भारत आपके साथ है

13/07/2021
IED Blast

चर्च में प्रार्थना के दौरान हुए धमाके में 17 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

16/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version