• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे दलों से कूड़ा भरने की बजाय अखिलेश अपने घर को सहेज लें, तो बेहतर रहेगा : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से कुुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने पर ‘भाजपा परिवार’ को ‘भागता परिवार’ बताने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सत्तारूढ़ भाजपा ने नसीहत दी है कि वह भाजपा परिवार की चिंता करने के बजाय अपने परिवार की चिंता करें तो बेहतर होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सुरेश खन्ना ने शनिवार को अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ”अखिलेश अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करें। समय मिले तो थोड़ी फिक्र अपने परिवार की भी कर लें। दूसरे दलों से कूड़ा भरने की बजाय वे अपने घर को सहेज लें, तो बेहतर रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि राज्य की सीतापुर सदर सीट से भाजपा के विधायक राकेश राठौर ने बसपा के छह बागी विधायकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर अखिलेश ने भाजपा परिवार को भागता परिवार बताते हुये कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया हो जायेगा क्योंकि भाजपा के राज में भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि जनता भी बहुत परेशान है।

सिर्फ अपने लिए जीना, यह कोई जीना नहीं होता : सीएम योगी

इस पर खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया में अखिलेश को ‘अपराधियों का आका एवं गुंडाराज का पर्याय’ बताते हुये कहा कि तुष्टीकरण की राष्ट्रघाती राजनीति करने वाली सपा के मुखिया अखिलेश यादव से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। झूठ बोलना उनकी आदत है और आदत जल्दी छूटती नहीं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को अहम तो बहुत पहले से था। अब वहम भी हो गया है। उनके द्वारा लगातार दिए जा रहे उलजुलूल बयान इसके सबूत हैं।

खन्ना ने कहा कि सपा का जो चरित्र है, उसी तरह के लोग उनके यहां टिकट की लाइन में लगे हो। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का सपना देख रहे अखिलेश जानते हैं कि ऐसे लोगों को यश भारती से नवाजने का मौका जनता उन्हें अब कभी नहीं देगी। इसलिये वह ऐसे नेताओं को सपा के टिकट से ही नवाज दें, तो बेहतर रहेगा।

Tags: google newsHindi SamacharLucknow NewsSuresh Khannaup government newsup news
Previous Post

BB 15: सलमान ने शमिता को जमकर लताड़ा, बोले- मुझे बात करने का नहीं…

Next Post

महबूबा ने PM को लिखा खत, बोलीं- गिरफ्तार छात्रों को रिहा करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Next Post

महबूबा ने PM को लिखा खत, बोलीं- गिरफ्तार छात्रों को रिहा करें

यह भी पढ़ें

Rape

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर दिव्यांग भांजी से करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक मामा गिरफ्तार

09/05/2021
Narendra Modi

मुइज्जू, प्रचंड, मजदूरों, सफाई कर्मियों…, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता

08/06/2024
Mahindra Sharma

ITI पण्डोगा का निर्माणाधीन कार्य समय से पहले पूरा किया जाएगा : महिन्द्र शर्मा

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version