• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने राम का नाम गरीबों की सेवा के साथ जोड़ा : सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को गुलामी का प्रतीक बताते हुए रविवार को यहां कहा कि अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा की वैचारिक विजय हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर जो भी विचारधारा रखती थी, अंततः उसे सबने माना।

एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामराज्य किसी एक समुदाय अथवा वर्ग का नहीं है बल्कि यह जन-जन की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए रामराज्य हर गरीब को मकान, शौचालय की सुविधा, बिजली और हर महिला को सिलेंडर पहुंचा देना है।

योगी ने कहा कि भगवान राम हमारे लिए राजनीति नहीं हैं। भगवान राम के बिना भारत की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। जो राम की शरण में गया, उसका उद्धार हुआ। जिसने राम का विरोध किया जनता ने उसको जीरो बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया गया है। हमने राम का नाम गरीबों के काम के साथ जोड़कर आगे रखा। भाजपा के लिए राम का नाम सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा के लिए है।

भगवान राम सबके राम और भारतीय समाज भी राममय है : सीएम योगी

समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी उन्हें करोड़ों आस्थावान भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। ये वही लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी की राम के प्रति विचारधारा पर प्रतिकूल टिप्पणी करते रहे। लेकिन, अब इसको सब मान रहे हैं। वैसे भी हम हमेशा से कह रहे हैं कि राम भाजपा के नहीं बल्कि सबके हैं।

योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में व्यापक निवेश हुआ है। पिछली सरकार में कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति की वजह से उत्तर प्रदेश से व्यापारियों से पलायन होता था लेकिन अब अपराधियों का पलायन हो रहा है।

लखीमपुर खीरी कांड पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एसआईटी की रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो कानून को बंधक बनाएगा वो कानून की गिरफ्त में आएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को नसीहत दी कि भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

Tags: ayodhya newscm yogiramayan conclaveup government newsUP Politicsyogi nes
Previous Post

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही सरकार : सीएम धामी

Next Post

सरदार पटेल हिंदुस्तान के पीएम होते तो देश की तस्वीर भी दूसरी होती : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
Next Post

सरदार पटेल हिंदुस्तान के पीएम होते तो देश की तस्वीर भी दूसरी होती : शिवपाल

यह भी पढ़ें

pm modi

अपने दल के साथ देश और सदन की भी चिंता की आजाद ने : मोदी

09/02/2021
rain

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

05/05/2025
neem

मौसमी बीमारियों से निजात दिलाते हैं ये चार तरह के पत्ते

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version