• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई : राजनाथ

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की जानकारी देते हुये कहा है कि अब योग्यता के आधार पर महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिए जाने की व्यवस्था बनायी गयी है।

सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रथम स्वाधीनता संग्राम की नायक महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की। सिंह ने कहा कि सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की व्यवस्था को लागू करने के लिये वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती सर्वाधिक उपयुक्त अवसर है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रानी लक्ष्मीबाई जयंती (19 नवंबर) के अवसर पर रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर झांसी में तीन दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ का आयोजन किया है। इस पर्व के समापन समारोह में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। इस माैके पर मोदी झांसी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों में महिलायें सेना में स्थायी कमीशन की मांग कर रही थीं। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया है। अब योग्यता और मेरिट के आधार पर महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिए जाने की व्यवस्था बनी है।”

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन, विकास आधा अधूरा : अखिलेश

सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में भी महिलाओं के लिए दरवाजे खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना में महिलाओं के लिए सीमित अवसरों को अब बहुत व्यापकता प्रदान की गयी। रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। सैनिक स्कूलों में बच्चों काे को-एडमिशन भी दिया जा रहा है।”

सिंह ने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर से बुंदेलखंड की रोजगार संबंधी जरूरतें पूरी होंगी साथ ही देश की रक्षा उपकरणों की जरूरतें भी पूरी होंगी। सिंह ने कहा, “एक समय ऐसा था, जब देश में 65 से 70 फीसदी रक्षा साम्रगी आयात होती थी। आज तस्वीर बदल गई है। हमने तय किया है, चाहे स्थिति कैसी भी हो, 64 फीसदी तक दुनिया के दूसरे देशों से आयात नहीं करेंगे। भारत की धरती पर बने रक्षा साम्रगियों का इस्तेमाल होगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व जहां हमें देश की गौरव गाथा से जोड़ता है वहीं, देश की स्वाधीनता के लिए हुए संग्रामों से भी जोड़ता है। यह पर्व भारत की आजादी के अमृत महोत्सव से भी जुड़ा हुआ है।” उन्होंने कहा कि झांसी की इस वीर भूमि पर आयोजित यह राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व देश की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प और समर्पण के साथ-साथ भारतवासियों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की अद्भुत परंपरा का उत्सव है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

इस अवसर पर योगी ने कहा कि झांसी की जब चर्चा होती है तो भारत के शौर्य, पराक्रम, वीर और वीरांगनाओं की धरती के रूप में झांसी की पहचान होती है। उन्होंने कहा, “राष्ट्ररक्षा हम सबका मूल धर्म है। राष्ट्रधर्म ही हमारा धर्म है। इस धर्म का पालन करके ही हम न केवल वर्तमान को बल्कि आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते हैं।”

Tags: Jhansi newsRajnath singhrajnath singh in jhansiup news
Previous Post

स्कूल जा रहे दो छात्रों समेत पिता का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने किया खास पोस्ट, ऐश्वर्या के लिए किया ये खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने किया खास पोस्ट, ऐश्वर्या के लिए किया ये खुलासा

यह भी पढ़ें

Wife

पत्नी के ये अंग पति के लिए होते है शुभ

12/05/2025
रिया चक्रवर्ती Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती सीबीआई जांच में करेंगी सहयोग : सतीश मान शिंदे

19/08/2020
Chardham yatra

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही E-Pass से कर सकेंगे चारधाम की यात्रा

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version