• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IND vs NZ: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 3-0 क्लीन स्वीप कर सीरीज पर किया कब्जा

Writer D by Writer D
21/11/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कप्तान रोहित शर्मा (56) के शानदार अर्धशतक और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (नौ रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी तथा हर्षल पटेल (18 और 26 रन पर दो विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे और अंतिम टी 20 क्रिकेट मैच में रविवार को 73 रन से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

भारतीय टीम तूफानी शुरुआत और अंतिम ओवरों में जोरदार प्रहारों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूज़ीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ढेर कर सीरीज को क्लीन स्वीप किया और मेहमान टीम से विश्व कप के ग्रुप मैच में मिली हार का बदला चुका लिया।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत लोकेश राहुल और रविचंद्रन अश्विन को आराम देकर इशान किशन और युज़वेंद्र चहल को टीम में लाये। भारत को रोहित और किशन ने तूफानी शुरुआत दी और पहले छह ओवर में 69 रन ठोक डाले। रोहित और किशन दोनों ने ही इस दौरान जमकर शॉट लगाए। रोहित ने 56 रन की अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते हुए टी 20 में अपने 150 छक्के पूरे किये।

भारत को पहला झटका लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सातवें ओवर में किशन को आउट कर दिया। किशन ने 21 गेंदों पर 29 रन में सात चौके लगाए। सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्य लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट हुए। ऋषभ पंत छह गेंदों में चार रन बनाकर सेंटनर के दूसरे और पारी के नौंवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। पंत का विकेट 83 के स्कोर पर गिरा।

कप्तान रोहित ने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह लेग स्पिनर ईश सोढी को रिटर्न कैच दे बैठे। रोहित ने आगे निकलकर जोरदार शॉट लगाया लेकिन गेंद सोढी के दाएं हाथ में जाकर जैसे चिपक गयी। रोहित अपना 26वां अर्धशतक बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 56 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का विकेट 103 के स्कोर पर गिरा।

श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े लेकिन इसके बाद एक रन के अंतराल में दोनों बल्लेबाज आउट हुए। वेंकटेश को ट्रेंट बोल्ट ने चैपमैन के हाथों कैच कराया जबकि श्रेयस को एडम मिल्ने ने आउट किया। वेंकटेश ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये जबकि श्रेयस ने 20 गेंदों में दो चौकों के सहारे 25 रन बनाये। हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। अक्षर पटेल दो रन पर नाबाद रहे जबकि दीपक चाहर ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाये। भारत की पारी 184 रन के मजबूत स्कोर पर जाकर थमी।

न्यूज़ीलैंड की तरफ से कप्तानी संभाल रहे सेंटनेर 27 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

Tags: cricket newsInd Vs Nz T20 SeriesRohit Sharmasports news
Previous Post

भाजपा किसानों की हितैषी नहीं, विरोधी है : अखिलेश यादव

Next Post

पूर्व की सरकारों में नहीं थी विकास की सोच: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Next Post

पूर्व की सरकारों में नहीं थी विकास की सोच: योगी

यह भी पढ़ें

Wedding Lehenga

पुराने लहंगे को करें रियूज, ले इन टिप्स की मदद

14/04/2025
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54 फीसदी हुआ मतदान

03/11/2020
Savin Bansal

महज उम्रदराज होना ही लाचार बहु-बच्चों को बेघर करने का लाईसेंस नहीःडीएम

21/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version