• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेढ़ दशक तक सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटा: स्वतंत्रदेव सिंह

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संविधान दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल योगी सरकार से पहले डेढ़ दशक तक उत्तर प्रदेश को लूटते रहे। संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती रहीं। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। गुण्डा राज कायम था। भ्रष्टाचार चरम पर था। वर्ष 2017 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनी तब संविधान की रक्षा हो सकी। आज प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। अपराधियों की अवैध सम्पत्तियों पर बुल्डोजर चल रहा है। योगी सरकार का खौफ इतना है कि माफिया जेल में बंद रहना चाहते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस राज्य में 15 साल के शासन के दौरान गुण्डाराज कायम किया। इसे समाज ने देखा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद योगी के नेतृत्व में अपनी योजनाओं के माध्यम से सुशासन की नयी परिभाषा स्थापित की है। हमारी सरकार की नीतियों का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को हुआ है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। चाहे वह कृषि क्षेत्र हो, कानून व्यवस्था या सांस्कृतिक गौरव, सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। आज उप्र की अर्थव्यवस्था दूसरे स्थान पर है। कानून व्यवस्था इतनी सशक्त है कि माफिया, गुण्डाराज अंतिम सांस ले रहे हैं। हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। वह राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी हम बेहतरी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति से प्रदेश में अपराधियों को बेल नहीं, जेल पसंद है। प्रदेश के कुख्यात अपराधियों ने सपा-बसपा शासन में अवैध सम्पत्तियां खड़ी की थीं। ऐसी एक हजार 866 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को जब्त किया गया। या फिर प्रदेश में पहली बार उनपर बुल्डोजर चला है। गैंगस्टर अधिनियम के तहत 36 हजार 590 एवं 530 अपराधी क्रमश: गिरफ्तार किये गये हैं। डकैती, लूट, अपहरण, बलवा और हत्या के मामलों में बहुत कमी आयी है। महिलाओं के लिए यह सुरक्षित प्रदेश है। बच्चियों के लिए भयमुक्त जीवन का सपना साकार हो रहा है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पहली बार एक हजार 535 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुई है। चार हजार महिलाओं की भर्ती के साथ रानी अवंती बाई, रानी झलकारी बाई महिला बटालियन की स्थापना की गयी है। एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से 10 हजार से अधिक छेड़खानी के मामले दर्ज कर कार्रवाई की गयी। इसमें करीब 1500 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। त्वरित न्याय के लिए 218 नये फास्ट्रैक कोर्ट, 81 अपर सत्र स्थापित हुए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ योगी जैसा ईमानदार नेतृत्व, परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले हैं, कानून का पालन करने वाले हैं। कहा जाए तो कानून का राज कायम है। दूसरी तरफ 15 साल सपा, बसपा, कांग्रेस की मिली जुली सरकार आपने देखा है। वह लोग केवल अपराध, आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देते थे। दिनदहाड़े खुलेआम छेड़खानी, लूट, डकैती होती थी। बलात्कार की घटनाएं होती थीं। दंगा होता था। सरेआम बम फटते थे। लेकिन साढ़े चार के अंदर एक भी बम विस्फोट नहीं हुआ। एक भी आतंकी घटना नहीं हुई है। राज्य सुरक्षित है। जहां कानून का राज होता है, वहां शांति होती है। जहां शांति होती है, वहां विकास होता है। खुलेआम सभी व्यापारी अपना जीवन यापन कर पा रहे हैं। व्यापार कर पाते हैं। आज माहौल बदला है। उत्तर प्रदेश के लोग अब अगर बाहर जाते हैं तो उन्हें आसानी से स्थान मिल जाता है। पहले असम्मान की नजरों से देखा जाता था। पहले तो दूसरे राज्यों के लोग होटल देने से भी घबराते थे। स्वतंत्रदेव ने कहा कि भाजपा ने राज्य की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया है। आज साफ दिखाई दे रहा है।

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि पहले सैफई खानदान पूरा राज्य लूटता, आज योगी जी प्रदेश की 24 करोड़ की जनता के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा और अन्य पार्टियों की सरकार में यही अंतर है। भाजपा अब हर दिन सुबह मीडिया के समक्ष संगठन, सरकार और प्रदेश के ज्वलंत मुददों पर अपनी बात रखेगी। पार्टी ने यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया है।

Tags: Constitution Dayconstitution day 2021Lucknow Newspolitical newsswatantra devup newsUP Politics
Previous Post

सभी रंगों को साथ लेकर गुलदस्ता बन रहा है : अखिलेश

Next Post

देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

accident

अनियंत्रित होकर बस के पलटने से दो महिला यात्रियों की मौत, 11 घायल

07/02/2021
Sushmita Sen's sister-in-law Charu's soon-to-be mother

सुष्मिता सेन की भाभी चारु जल्द बनने वाली हैं माँ

22/05/2021
Basic Income

क्या भ्रष्टाचार से निपटने में कारगर होगी बेसिक आय?

30/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version