• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ind-Nz: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से दी मात

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत बनाम न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत हुई है। न्यूजीलैंड को भारत ने 372 रन से हरा दिया और 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का पहाड़-सा लक्ष्य दिया था, जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम नाकाम रही और दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड की एक ना चली और उसने घुटने टेक दिए।

रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। दूसरी पारी में अश्विन को चार विकेट मिले और जयंत यादव को भी चार विकेट मिले। खास बात ये रही कि जयंत यादव के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ।

कानपुर टेस्ट तो न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करवा लिया था, लेकिन मुंबई में वो ऐसा नहीं करवा सकी और भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा और अब नजर अफ्रीका में इतिहास रचने की होगी। मुंबई टेस्ट में जीत दर्ज कर भारत ने एक इतिहास भी रचा है। रनों के हिसाब से किसी भी टेस्ट मैच में भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था, लेकिन अब न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दी।

इस्लाम छोड़ हिन्दू बने वसीम रिजवी, सनातन धर्म में हुए शामिल

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में मयंक अग्रवाल ने कमाल कर दिया, मयंक ने पहली पारी में 150 रन बनाए और दूसरी पारी में भी 62 रनों की अहम पारी खेली। सीनियर खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह से मयंक को मौका मिला था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मैच में आठ विकेट अपने नाम किए, अश्विन ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए।

मुंबई में खेले गए इस टेस्ट मैच में भले ही भारत ने जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के एजाज पटेल के नाम पर याद किया जाएगा। एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी दस विकेट झटके थे और टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे बॉलर बने थे।

दूसरी पारी में भी एजाज पटेल ने चार विकेट लिए और पूरे मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। खास बात ये भी रही कि एजाज पटेल का जन्म मुंबई में ही हुआ था, ऐसे में ये उनका घरेलू मैदान ही हुआ। Live TV

Tags: Ashwincricket newsINDvsNZindvsvz test seriesjayant yadavkohliMayank Agarwalmumbai test seriesNew Zealand by 372
Previous Post

बाबा साहेब के 66 वें परिनिर्वाण दिवस पर BSP सुप्रीमो मायावती ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

खड़े ट्राला में घुसा तेज रफ्तार से दूसरा ट्राला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
ayodhya accident

खड़े ट्राला में घुसा तेज रफ्तार से दूसरा ट्राला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

liquor

कई राज्यों ने शराब पर 50 प्रतिशत से अधिक लगाया कोरोना उपकर

20/08/2020
Muharram

मुहर्रम का चांद कब दिखाई देगा? जानें इस महीने की अहमियत

22/06/2025

पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो आज ही ट्राई करे इन टिप्स को

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version