• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, शौर्य को किया नमन

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर को हुए हेलीकाप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। हेलीकाप्टर क्रैश में वह एक मात्र जीवित बचे थे। इस दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। अब एक सप्ताह बाद बुधवार को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी और शौर्य को नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए मां भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!’

कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है।

विनम्र श्रद्धांजलि!

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2021

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के गौरव ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के उपचार के दौरान निधन की सूचना दुःखद है। यह राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान को कभी विस्मृत नहीं कर पायेगा। आपको भावभीनी श्रद्धांजलि।

Tags: cm yogiDeoria NewsGroup Captain Varun Singhhelicopter crashLucknow Newstamilnadu chopper crashYogi News
Previous Post

मायावती को लगा झटका, पूर्व विधायक भगवान सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

Next Post

जनरल बिपिन रावत के उत्तराखंड के सपनों को पूरा करेगी सरकार : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post

जनरल बिपिन रावत के उत्तराखंड के सपनों को पूरा करेगी सरकार : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Potato

आलू के लिये अभी भी कोल्ड स्टोरेज में है पर्याप्त जगह

12/03/2023

इस गांव में चपरासी ने लगा दिया दर्जनों लोगों को वैक्सीन, मचा हड़कंप

02/09/2021

सामने आया धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का नाम, नक्शे को नहीं मिली मंजूरी

31/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version