• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छापेमारी को चुनाव से जोड़कर हार का अभी से बहाना न ढूंढें अखिलेश : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अपने कार्यकाल में केवल पांच जिलों में काम करती थी। बाकी 70 जिलों को गुमराह करती थी। सपा भ्रष्टाचार का केंद्र है। सपा गुंडागर्दी, अपराधी, माफियागिरी का एक बड़ा सेंटर बनकर उभरना चाहती है।

सपा को यह पता चल जाना चाहिए कि अब न तो गुंडागर्दी रहेगी और न अपराध और माफियागिरी। भ्रष्टाचार का भी स्थान नहीं रहेगा। वह इसी कोशिश में लगी है, लेकिन जनता सपा का असली चेहरा समझ चुकी है। 2022 का चुनाव तो हम उन्हें हरा ही रहे हैं। इसलिए छापेमारी को चुनाव से जोड़कर 2022 में हार का अभी से बहाना न ढूढ़ें।

इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर जांच एजेंसियों की छापे की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कन्नौज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर हमला बोला था। इसका भाजपा ने पलटवार किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के बाद अब योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री मौर्य ने हमला बोला है। भाजपा की तरफ से जारी एक वीडिया में मौर्य ने कहा कि सपा बौखलाई हुई है। मैं अखिलेश यादव से कहना चाहूंगा कि अगर आप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो छापे की कार्रवाई का स्वागत करना चाहिए।

केशव मौर्य ने कहा कि एक दो जगह नहीं बल्कि कई जगहों पर जांच एजेंसियों की छापेमारी चल रही है। कानपुर से लेकर दिल्ली तक छापे पड़े हैं। छापे में कुछ बरामद हुआ है। अभी कुछ घंटे ही बीते हैं। आज जिनके ठिकाने पर छापेमारी हो रही, वह सपा के एमएलसी हैं, इत्र कारोबारी हैं। उनकी स्वयं की कम्पनी है। मुझे लगता है कि अखिलेश को पता चल चुका है कि 2022 में उनकी दाल गलनी नहीं है, वह 2027 की तैयारी कर रहे हैं लेकिन 22 हो या 27, उत्तर प्रदेश की जनता कमल के साथ ही रहेगी।

सीएम योगी ने दी आशा बहुओं को स्मार्टफोन की सौगात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक अखिलेश द्वारा जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने की बात है तो इससे लगता है कि सपा का इस प्रकार के घोटाले, घपले, भारी भरकम रकम मिलने की घटना से कुछ रिश्ता है। अखिलेश ने अगर मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ काम किया होता तो वह 2014 के लोकसभा चुनाव में नहीं हारते। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी नहीं हारते। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा का गठबंधन हुआ। फिर भी चुनाव हारे। प्रदेश की जनता ने भाजपा का साथ दिया।

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

इस देश में नए साल का हुआ आगाज, जश्न में डूबे लोग

Next Post

वर्ष 2022 में नये रंग में दिखेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
LDA

वर्ष 2022 में नये रंग में दिखेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण

यह भी पढ़ें

arrested

40.700 किलो गांजे के साथ चार अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

05/05/2022

15 मिनट में तैयार करें टेस्टी ‘मोल्टन चॉकोलेट एन्ड पीनट बट्टर लावा केक’

28/08/2025
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

टाइपिंग टेस्ट में शून्य व माइनस अंक पाने वालो का चयन, कोर्ट ने मांगा जवाब

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version