• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। करीब 23 माह से सीतापुर जेल में निरुद्ध सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां शनिवार को रिहा कर दिए गए। रिहाई संबंधी कागजों में कमी के चलते प्रक्रिया पूरी करने में काफी देर हो गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक अलग-अलग जनपदों से सीतापुर पहुंचे। समर्थकों को संभालने के लिए भारी पुलिए व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को खदेड़ा गया और कई वाहनों के चालान काटे गए।

गौरतलब है कि रामपुर से सांसद आजम खां, उनकी पत्नी विधायक तंजीन फातिमा एवं पुत्र अब्दुल्ला आजम खां को फरवरी 2020 में सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। कुछ माह पूर्व तंजीन फातिमा की रिहाई हो गई थी। इसके बाद अब्दुल्ला को भी सभी मामलों में जमानत मिल गई थी। इसके बाद रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसकी खबर लगते ही अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में समर्थक सीतापुर पहुंचना शुरु हो गए और पूरी जेल रोड पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया।

भीड़ बढ़ती देखकर एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी/सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, कोतवाल टीपी सिंह कई थानों की पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर मौजूद समर्थकों को खदेड़ा गया। साथ ही उनके आवास पर अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। प्रयागराज से आईं एक सपा नेत्री से सीओ सिटी की वाहन का चालान काटने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। चार बजे से शुरु हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

मुख्य सचिव ने धान क्रय केन्द्र एवं किसान कल्याण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

देर शाम दस्तावेज पूरा होने के बाद अब्दुल्ला आजम खां को रिहा किया गया। रिहा होने के बाद अब्दुल्ला आजम खां ने मीडिया को बताया कि प्रशासन ने उन्हें पत्रकारों से बात करने से मना किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पहले पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास लाया गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद अब्दुल्ला का काफिला रवाना हो गया।

जेलर आरएस यादव ने बताया कि 120 बी के एक मामले में रिहाई संबंधी कागजों में गड़बड़ी थी, जिसे दुरुस्त कराने के लिए वापस भेजा गया था, जिसके बाद ही अब्दुल्ला को रिहा किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में समर्थकों के वाहनों के चालान काटे और कई को हिरासत में भी लिया।

Tags: Abdulla Azam Khanazam khanSitapur Jailsitapur newsup news
Previous Post

मुख्य सचिव ने धान क्रय केन्द्र एवं किसान कल्याण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Next Post

वर्चुअल रैली में भीड़ जुटाने पर चुनाव आयोग ने सपा को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Sushma Kharkwal
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में नंबर-1

07/09/2026
Acharya Balkrishna
Main Slider

आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी

07/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नागरिकों की सुविधा-सहूलियत के लिए विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: एके शर्मा

07/09/2026
Mayawati-Ishan Anand
Main Slider

आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

07/09/2026
Next Post

वर्चुअल रैली में भीड़ जुटाने पर चुनाव आयोग ने सपा को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

यह भी पढ़ें

‘मदर्स डे’ के खास मौके एक फैन्स ने सिद्धार्थ और मां रीता फोटो की शेयर

08/05/2022
ममता बनर्जी

मेरे ऊपर हमला हुआ : ममता बनर्जी

10/03/2021
Sudhakar Singh

सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, शिवपाल यादव भी रहे मौजूद

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version