• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्चुअल रैली में भीड़ जुटाने पर चुनाव आयोग ने सपा को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना संकट की वजह से अभी चुनावी राज्यों में रैलियों पर रोक लगी हुई है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने अपने लखनऊ वाले कार्यक्रम में वर्चुअल रैली के नाम पर भारी भीड़ जुटा ली थी।अब चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान ले  लिया है और 24 घंटे के अंदर पार्टी से जवाब मांगा गया है। इस विवाद की वजह से 2500 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

अब जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से पहले चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा दी थी। फिर आज अब 22 जनवरी तक उस रोक को बढ़ा दिया गया है। लेकिन सपा ने 14 जनवरी को जो कार्यक्रम किया था, उसमें कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई थीं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया था। इसी वजह से पहले वहां के डीएम ने जांच के आदेश दिए थे और फिर सपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। अब चुनाव आयोग ने भी सपा को नोटिस जारी कर दिया  है। अगर 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं दिया गया तो सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

वैसे जिस रैली को लेकर इतना बवाल है वो यूपी चुनाव के लिहाज से काफी अहम रही थी। उस कार्यक्रम के जरिए समाजवादी पार्टी में ओबीसी समाज के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हो गए थे। उनके साथ बीजेपी से आए कई दूसरे विधायक-मंत्री भी सपा में शामिल हुए थे। ऐसे में चुनावी मौसम में पार्टी के लिए फायदा तो बड़ा रहा, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल टूटने की वजह से मुसीबत बढ़ गई।

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

आयोग सूत्रों ने पहले ही साफ कर दिया था की इस चुनाव में राजनीतिक दलों, नेताओं, कार्यकर्ताओं या फिर जनता की कोई मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि करते ये लोग हैं और अदालत आयोग को दोषी ठहराती है। आयोग ने भी शुक्रवार को हुई बैठक में पर्यवेक्षकों से कहा है कि वो हर जगह दिखें। मुस्तैद रहें। इस बार आयोग वीडीओ ग्राफर और माइक्रो ऑब्जरवर की संख्या भी बढ़ा चुका है। साथ ही आम सजग नागरिक को भी Cvigil मोबाइल एप का औजार दे दिया है ताकि चप्पे चप्पे पर निगहदारी रहे।

Tags: election commissionLucknow Newssamjawadi partyup newsVirtual rally
Previous Post

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

Next Post

जेल से रिहा होकर बोले अब्दुल्ला – चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Next Post

जेल से रिहा होकर बोले अब्दुल्ला - चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी

यह भी पढ़ें

Wheat procurement will start in the state from Monday

उप्र में एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, पंजीकरण शुरू

17/03/2022
bottle tree

बोतल जैसा दिखता है ये पेड़, प्राचीन काल में इस खतरनाक काम में होता था इस्तेमाल

06/09/2021

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के लिए ‘अंतिम अरदास’ आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version