• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश को मिला ‘दीदी’ का साथ, टीएमसी नेत्री लखनऊ में करेंगी वर्चुअल रैली

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनावों में अब समाजवादी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस का भी साथ मिला। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वोट मांगेंगी।

आगामी 8 फरवरी को ममता बनर्जी राजधानी लखनऊ में सपा की एक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी टीएमसी नेत्री सपा के लिए ऑनलाइन प्रचार करेंगी।

इससे पहले, टीएमसी और सपा प्रमुख से एक साथ सार्वजनिक रैली करने की उम्मीद की गई थी, लेकिन  COVID-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोगी कर तरफ से लगाई गईं पांबंदियों के कारण यह योजना रद्द कर दी गई थी। पता हो कि चुनाव आयोग ने रोड शो और रैली जैसी सियासी गतिविधियों पर 22 जनवरी तक पाबंदी बढ़ाई है।  आयोग 22 जनवरी को फिर हालात की समीक्षा करेगा, तब तक राजनीतिक दलों डिजिटल प्रचार करना होगा।

पिछले महीने, टीएमसी सुप्रीमो ने कहा था कि यदि जरूरी हुआ तो उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यादव को समर्थन देने के लिए तैयार है।

पूर्व की बसपा और सपा सरकारों में चलने के लिए रोड तक नहीं थी : केशव मौर्य

विदित हो कि भारतीय राजनीति के दो क्षत्रपों ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बीच शुरुआत से ही अच्छी कमेस्ट्री रही है। देश की राजनीति में गैर-कांग्रेसी धड़े की सिरमौर बनने में जुटी ममता बनर्जी की पार्टी का सपा मुखिया तमाम मुद्दों पर समर्थन कर चुके हैं। बीते दिसंबर माह में ममता के भाजपा के खिलाफ विकल्प बनाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा था, मैं ममता बनर्जी जी का स्वागत करता हूं। जिस प्रकार से उन्होंने बंगाल में भाजपा का सफाया किया है। उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा का सफाया करेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है।  चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

Tags: akhilesh yadavElection 2022Lucknow NewsMamata Banerjeeup election 2022up news
Previous Post

पूर्व की बसपा और सपा सरकारों में चलने के लिए रोड तक नहीं थी : केशव मौर्य

Next Post

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं, रिहाई के तुरंत बाद ED ने की कार्रवाई

31/10/2026
अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
Next Post
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मानवता के दिग्दर्शन और साक्षात धर्म हैं श्रीराम: सीएम योगी

07/09/2022
PM Modi

जिनके अपने होश ठिकाने में नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे : मोदी

23/02/2024

उच्च शिक्षा के छात्रों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए : योगी

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version