Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किया 12 लाख रुपये

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में काले धन का उपयोग न हो इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्ररेट विशेष अभियान चला रही है। इसी के तहत देर रात चिनहट थाना पुलिस ने फ्लाइंग स्कॉट टीम के साथ चेकिंग के दौरान कार से 12 लाख रुपये कैश बरामद किया हैं।

फ्लाइंग स्कॉट टीम-20 में शामिल मजिस्ट्रेट मनुदेव ने बताया कि बीती रात को स्थानीय पुलिस के साथ देवा रोड नेड़ा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी।

इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही लखनऊ नम्बर की एक कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से पुलिस को 12 लाख रुपये कैश बरामद हुआ।

यहां मुर्दों को भी लगता कोरोना का टीका, सर्टिफिकेट भी होता है जारी

कार चालक गाजीपुर निवासी उर्मिल कुमार ने बरामद पैसों का विवरण नहीं दे सका। इस पर टीम ने बरामद रुपये को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी आयकर विभाग की टीम को दी। इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए रकम को सीज कर दी।

Related Articles

Back to top button