• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : पृथ्वी का अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से दी शिकस्त

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, खेल
0
IPL 2020

दिल्ली कैपिटल्स की सातवी जीत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (64) के शानदार अर्धशतक तथा गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शुक्रवार को 44 रन से हराकर आईपीएल-13 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई को तीन मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली ने पृथ्वी के 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से बनाये गए 64 रन तथा शिखर धवन (35), विकेटकीपर रिषभ पंत (नाबाद 37) और कप्तान श्रेयस अय्यर (26) के महत्वपूर्ण योगदान से 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। चेन्नई की बल्लेबाजी लगातार दूसरे मैच में बड़े स्कोर के दबाव बिखर गयी और 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन तक ही पहुंच सकी। कैगिसो रबादा ने दिल्ली की तरफ से 26 रन पर तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नोर्त्जे ने 21 रन पर दो विकेट लिए।

IPL 2020 : पृथ्वी का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया

शेन वाटसन ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। ओपनर मुरली विजय का खराब प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों में एक चौके के सहारे 10 रन ही बना सके। युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। केदार जाधव ने 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाये।

चेन्नई की उम्मीद फाफ डू प्लेसिस एकतरफा संघर्ष कर रहे थे लेकिन उनका संघर्ष भी आखिर जवाब दे गया और वह पांचवें बल्लेबाज के रूप में 113 के स्कोर पर आउट हो गए। डू प्लेसिस ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 43 रन बनाये। कैगिसो रबादा ने डू प्लेसिस को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराया।

आपदा से हुई जनहानि पर योगी दुखी, परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रन गति तेज करने में फिर संघर्ष करना पड़ा। चेन्नई की हार तय हो चुकी थी और धोनी बस टीम के स्कोर को सुधारने का प्रयास कर रहे थे ताकि रन रेट बाद में चलकर ठीक रहे। लेकिन अंतिम ओवर में रबादा ने धोनी का भी शिकार कर लिया। धोनी का कैच पंत ने लपका। धोनी ने 12 गेंदों पर 15 रन में दो चौके लगाए।

दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे ने मुरली विजय और केदार जाधव को आउट किया। नोर्त्जे ने चार ओवर में मात्र 21 रन देकर दो विकेट लिए। वाटसन को लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने आउट किया। पटेल ने चार ओवर मात्र 18 रन देकर एक विकेट लिया। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर पारी की अंतिम गेंद पर रबादा का तीसरा शिकार बने।

Tags: Chennai Super KingsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match LiveMumbai Indiansआईपीएलआईपीएल 2020 शेड्यूलएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्सपृथ्वी का तूफानी अर्धशतकरोहित शर्मा
Previous Post

आपदा से हुई जनहानि पर योगी दुखी, परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान

Next Post

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, लालू ने दिया नारा- “उठो बिहारी, करो तैयारी….

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
Next Post
लालू प्रसाद यादव lalu prasad yadav

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, लालू ने दिया नारा- “उठो बिहारी, करो तैयारी....

यह भी पढ़ें

Motorola launches Razr 5G Razr 5G फोल्डेबल फोन

मोटोरोला ने भारत में Razr 5G फोल्डेबल फोन लॉन्च किया

05/10/2020
arrested

दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

22/09/2022
murder

बहन के घर आई नव विवाहिता की गला काटकर हत्या

21/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version