• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले मुख्यमंत्री अपने मकान बनवाते थे, हमने गरीबों के मकान बनवाये: योगी

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पिछले पांच साल के दौरान किये गये विकास और जनकल्याण के कामों का हवाला देते हुये शुक्रवार को कहा कि पहले की सरकारों में मुख्यमंत्री अपने लिये मकान बनाते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में गरीबों के लिये मकान बनाये गये।

योगी ने यहांं भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वर्चुअल प्रचार अभियान का आगाज करते हुये कहा, “पहले की सरकार में मुख्यमंत्री अपना मकान बनाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों को एक-एक आवास दिया है। पांच साल पहले हमने अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया था। पिछले चुनाव से पहले हमारी पार्टी ने जो वादे जनता से किये थे, उन सबको पूरा किया है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के अंदर संस्कृतिक राष्ट्रवाद की स्थापना के साथ सुरक्षित माहौल की स्थापना की है। योगी ने कहा, “जो दंगाई पहले प्रदेश के अंदर दंगा करते थे, आज उनकी तस्वीर प्रदेश के चौराहों पर लगी है और दंगाईयों के हाथाें हुये नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से की गई है।”

सपा के शरण में फलते फूलते गुंडों के घर चलाए बुलडोजर: सीएम योगी

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में 1.56 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये है। इस दौरान नौ करोड़ लोगों आयुष्मान भारत योज के जरिये 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है। साथ ही पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।

योगी ने कहा, “भाजपा सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। चाहे भव्य और दिव्य कुंभ हो या अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम परिसर का पुनरुद्धार हो, हमने जो कहा वो करके दिखाया। प्रदेश में कोई दंगा फसाद नहीं, सबको सुरक्षा का माहौल दिया।”

Tags: bjp election campaigncm yogiElection 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022
Previous Post

नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिये जीत के दस मंत्र

Next Post

Realme 9i ने किया अर्ली सेल का ऐलान, कल से खरीद सकेंगे फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
Next Post
Smartphones

Realme 9i ने किया अर्ली सेल का ऐलान, कल से खरीद सकेंगे फोन

यह भी पढ़ें

Israel-Hamas War

इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी हुआ इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

06/03/2024
Harshad Mehta's series 'Scam 1992' got ninth place in the world

हर्षद मेहता की सीरीज ‘स्कैम 1992’ का विश्व में मिला नौवां स्थान

13/06/2021
CM Yogi

भ्रष्टाचार पर प्रहार के लिए डिजीटलाइजेशन जरूरी : योगी

25/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version