• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक विशेष घोड़े विराट को रिटायरमेंट की दी विदाई

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर देश ने शौर्य और संस्कृति का मेगा शो पेश किया। सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई और विभिन्न राज्यों की झांकियों ने अपने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।

परेड के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर चहलकदमी की। उन्होंने परेड में आए लोगों का अभिवादन किया। मोदी इस मौके पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में शामिल लोगों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने बॉडीगार्ड हॉर्स विराट से भी मुलाकात की। अंगरक्षक दल का यह घोड़ा आज ही रिटायर हो रहा है। मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को रिटायरमेंट कि विदा दी।

राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया। उनकी पत्नी रीता रानी ने शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक लिया।

गणतंत्र दिवस: सफाईकर्मी व नर्स-ऑटो चालक बने चीफ गेस्ट, परेड में शामिल हुए 565 खास मेहमान

राजपथ पर करीब 90 मिनट तक परेड चली। इसमें सेनाओं ने महिलाओं के आगे आने की तस्वीर दिखाई। नौसेना, वायुसेना और थल सेना की टुकड़ियों की महिला अफसरों ने तिरंगे को सलामी दी। लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा ने ऑल मेल कॉन्टिजेंट का नेतृत्व किया। इससे पहले वे सेना दिवस पर भी ऐसा कर चुकी हैं। ऑल मेल आर्मी ऑर्डनेंस रेजीमेंट को लीड करने वाली वे पहली महिला भी हैं।

परेड में 75 एयरक्राफ्ट का मेगा फ्लाइ पास्ट किया गया। इस दौरान कॉकपिट में बैठे पायलट्स ने इसे लाइव स्ट्रीम भी किया। राजपथ के ऊपर राफेल विमान भी गरजे और ध्रुव हेलिकॉप्टर्स ने आसमान में तिरंगा फहराया। 5 राफेल फाइटर जेट्स ने विनाश फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 75 एयरक्राफ्ट्स ने पहली बार मेगा फ्लाईपास्ट किया है। ये आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतीक के तौर पर किया गया।

Tags: bodigaurad horse viratdelhi newshorse viratNational newsrajpath newsrepublic day 2022
Previous Post

गणतंत्र दिवस: सफाईकर्मी व नर्स-ऑटो चालक बने चीफ गेस्ट, परेड में शामिल हुए 565 खास मेहमान

Next Post

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा गणंतत्र दिवस, राज्यपाल ने किया झंडारोहण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा गणंतत्र दिवस, राज्यपाल ने किया झंडारोहण

यह भी पढ़ें

constable body found hanging

इलेक्ट्रानिक कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोस्त को वाट्सएप पर मैसेज में लिखा

12/12/2020

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी

18/06/2021
west-bengal-internet-ban

पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की परीक्षा के कहलते बंद रहेगा इंटरनेट

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version