• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से यूपी में बनेगी सरकार : शिवपाल

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनके भतीजे अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ आने को तैयार है।

शिवपाल ने गुरूवार को कहा कि यूपी की 403 विधानसभा सीटो पर सपा-प्रसपा गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव मैदान मे उतरे हुए है जिनमे अधिकतर को बड़े अंतर से जीत हासिल होगी। शिवपाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर मे चुनाव कार्यालय का शुभांरभ करने के बाद पत्रकारो से कहा कि उनके भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुवाई मे प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है । प्रतीक की पत्नी अपर्णा के भाजपा में शामिल होने का क्षेत्र के मतदाताओं पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा ।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केवल झूठ बोलते हैं। भाजपा ने जनता से किये गये वादे पूरे नहीं किये। उनका तो सिर्फ एक काम है कि चुनाव आते ही मंदिर मस्जिद के नाम पर धार्मिक भावनाओं को भड़का कर जनता को गुमराह करना शुरू कर दो। जसवंतनगर से छठी बार चुनाव लड़ने के लिए मैदान पर उतरे शिवपाल ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो गठबंधन बना है उसी को जिताएंगे ।

शिवपाल ने कहा कि पश्चिम में गठबंधन के पक्ष में बहुत अच्छे नतीजे आने जा रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार पश्चिम में भारी बहुमत से जीतेंगे। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में जोरदार हवा है। उनके निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर से रिकार्ड मतों से जीत होनी तय मानी जा रही है ।

चुनाव आयोग की ओर से राजनैतिक दलो की रैलियों पर रोक पर उन्होने कहा कि जब पश्चिम बंगाल का चुनाव हुआ था , तभी इस बात की घोषणा कर देनी चाहिए थी कि अगर कोरोना काल की स्थिति में चुनाव होगा तो वर्चुअल प्रचार प्रसार होगा और कम से कम सरकार को सभी दलों को और जितनी भी पार्टियां हैं सबको सुविधाएं देना चाहिए जो छोटी पार्टियां नई पार्टियां हैं उनको भी सुविधाएं देनी चाहिए ।

बाहुबली गुड्डू पंडित का आरोप, कहा- सांसद राजवीर सिंह ने रद्द करवाया मेरा नामांकन

वर्चुअल रैली से परेशानी तो है ऐसे मे हम तो मीडिया के माध्यम से कहेगे कि जितने भी हमारे युवा है, यह सभी अपने मोबाइल से जनता तक हमारी बात पहुंचाने का काम करे।

शिवपाल ने कहा कि वे 28 जनवरी को इटावा कचहरी मे अपना नामांकन करेगे और साइकिल चुनाव निशान से चुनाव लड़ेंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1183 अंक तक लुढ़का

Next Post

भाजपा का बढ़ा कुनबा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post

भाजपा का बढ़ा कुनबा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी में शामिल

यह भी पढ़ें

दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

दिल्ली में सरकार ने बैन किया पटाखा , तो दिवाली से पहले व्यापारियों का निकला दिवाला

10/11/2020
CM Yogi

भारत की रक्षा जरूरतों के साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

09/05/2025
plants

इन पौधों में माना जाता हैं दैवीय शक्तियों का वास, घर में होता हैं खुशियों का आगमन

10/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version