• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में एक करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Durga Shankar Mishra

Chief Secretary Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का भ्रमण करने के बाद रविवार को कहा कि सोमवार को तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर एक करोड़ श्रद्धालुओं के यहां गंगा और संगम में स्नान करने की उम्मीद है।

प्रयागराज मेला प्राधिकरण के आईसीसीसी सभागार में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या, माघ मेला का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है। देशभर से लोग माघ मेला में गंगा स्नान करने आते हैं। कल इस पर्व में एक करोड़ लोगों के स्नान करने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कल के स्नान के लिए स्नानार्थियों, कल्पवासियों, देशभर से आए साधु महात्माओं के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इसकी समीक्षा के लिए मैं यहां आया हूं। यहां की गई सभी व्यवस्थाओं से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।

मुख्य सचिव ने कहा कि  आगामी पांच फरवरी को बसंत पंचमी और 16 फरवरी को पूर्णिमा का स्नान भी सकुशल संपन्न हो, इसकी पूरी तैयारी की गई है। गंगा का जल और प्रवाह भी अच्छा है और मैंने आज स्वयं स्नान कर इसकी अनुभूति की।

मिश्र ने कहा कि जहां तक कोरोना महामारी का संबंध है, प्रदेश में इसके मामले में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण की दर 20 प्रतिशत से घटकर चार प्रतिशत पर आ गई है और 99.5 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं 69 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

सपा सरकार में सिर्फ सैफई में होता था विकास : योगी

उन्होंने बताया कि 15 से 17 साल के 65 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। यहां भ्रमण के दौरान जिन लोगों से भी कोरोना के टीके के बारे में मैंने पूछा, सभी ने बताया कि उन्होंने दोनों खुराक ले ली है। प्रदेश में 10 से करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली है। प्रयागराज में माघ मेला और कुंभ मेला के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने के मामले में मुख्य सचिव ने कहा कि  यहां पर्यटन के जरिये कैसे लोगों की आय बढ़ाई जा सकती है, इस संबंध में मैं यहां के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करूंगा।

Previous Post

बेटे ने किया प्रेम विवाह, नाराज ग्रामीणों ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Next Post

पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना बड़ी उपलब्धि : स्वतंत्र देव सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post

पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना बड़ी उपलब्धि : स्वतंत्र देव सिंह

यह भी पढ़ें

CM Dhami

कैंची धाम सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ स्वीकृत

10/03/2024
CM Bhajanlal Sharma

किसानों-पशुपालकों की उन्नति से ग्रामोदय का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री

04/02/2025
Black Toes

पैर की उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

15/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version