• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस कल्‍याण योजनाओं का झूठा वादा कर फंस गए अखिलेश : सुरेश खन्‍ना

Writer D by Writer D
13/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अखिलेश यादव पुलिस कल्‍याण की जिन योजनाओं का वादा जनता के बीच कर रहे हैं, उन्‍हें योगी सरकार काफी पहले ही पूरा कर चुकी है। चुनाव में उतरने से पहले अखिलेश यादव ने बेसिक जानकारी भी नहीं दुरुस्‍त की है। यह बातें रविवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना (Suresh Khanna) ने कही। योगी सरकार ने पुलिस कल्‍याण की जो योजनायें पहले ही लागू की हैं अखिलेश यादव जनता से उन्‍हीं योजनाओं को लागू करने का वादा कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ने दस्‍तावेजों के आधार पर खोली सपा प्रमुख की पोल

कैबिनेट मंत्री (Suresh Khanna) ने दस्‍तावेजों के आधार पर रविवार को अलिखेश के झूठे वादों की पोल खोली। दरअसल सपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट कर सपा, रालोद गठबंधन की सरकार बनने पर पुलिस कर्मियों को मोटरसाइकिल व मोबाइल रीचार्ज भत्‍ते समेत वर्दी,पौष्टिक आहार भत्‍ता बढ़ाने, मकान किराया भत्‍ते की समीक्षा और प्रमोशन जैसे वादे किए। जबकि इन चीजों को योगी सरकार पहले ही कर चुकी है। योगी सरकार ने 29 दिसंबर को पुलिस कर्मियों के पौष्टिक आहार भत्‍ते में 25 फीसदी बढ़ोत्‍तरी की है।

अखिलेश इत्र के मित्रों से पैसे के लेन देन के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें : सुरेश खन्ना

1 जनवरी से पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्‍ते में बढ़ोत्‍तरी का लाभ मिल रहा है। इसके तहत निरीक्षक,मुख्‍य आरक्षी व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भत्‍ते का लाभ मिल रहा है। वर्दी भत्‍ते के अतिरिक्‍त धुलाई भत्‍ता भी दिया जा रहा है। 7वें वेतन आयोग के मुताबिक अराजपत्रित अधिकारियों को मकान किराया भत्‍ता दिया जा रहा है जबकि बैरेक में रहने वाले कर्मियों को फैमिली एमोडेशन एलाउंस जनपद श्रेणीवार प्रतिमाह दिया जा रहा है।

फील्‍ड में तैनात उपनिरीक्षकों को 700 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता और आरक्षी के पद पर 200 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्‍ता दिया जा रहा है। शासनादेश संख्‍या 29-12-2021 के द्वारा नागरिक पुलिस,पीएसी के मुख्‍य आरक्षी व आरक्षी को 2000 प्रतिवर्ष शासन द्वारा स्‍वीकृत किया गया है। जो जनवरी और जुलाई में दिया जा रहा है।

कोरे झूठे वादे कर जनता का अपमान कर रहे हैं अखिलेश यादव – खन्‍ना

खन्‍ना (Suresh Khanna) ने कहा कि चुनाव प्रचार में झूठ पर झूठ बोल रहे अखिलेश पहले से लागू योजनाओं को भी लागू करने का वादा कर रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता का मखौल उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। यह उत्‍तर प्रदेश की जनता का अपमान है। उन्‍हें अपने झूठ के लिए यूपी के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 350 गाड़ियां जलकर खाक

Next Post

Valentine Day से पहले राखी सावंत का टूटा रिश्ता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

UP RERA
उत्तर प्रदेश

यूपी रेरा की अर्धवार्षिक रिपोर्ट 2026 : उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में मजबूत विकास के संकेत

30/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Next Post
Rakhi Sawant

Valentine Day से पहले राखी सावंत का टूटा रिश्ता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

यह भी पढ़ें

share market

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

03/01/2023
भारत के सबसे बड़े गद्दार सैय्यद अहमद गिलानी

भारत के सबसे बड़े गद्दार सैय्यद अहमद गिलानी को इमरान ने दिया निशान-ए-पाकिस्तान

14/08/2020
Ashutosh Tandon

जौनपुर: नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version