• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर राशिनुसार करें कपड़ों के रंग का चुनाव, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Writer D by Writer D
28/07/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
hariyali teej

hariyali teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि किसी भी सुहागन महिला के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। इसे हरियाली तीज (Hariyali Teej) के रूप में जाना जाता हैं जो कि इस बार 31 जुलाई को पड़ रही हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती का पूजन करती हैं। व्रत शुभ फलदायी हो इसकी निर्भरता आपके द्वारा पहने गए कपड़ों के रंग पर भी निर्भर करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाली तीज (Hariyali Teej) पर राशिनुसार किस रंग के कपड़ों का चुनाव किया जाना चाहिए जिससे देवी पार्वती की कृपा प्राप्त हो सकें। आइये जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि

मेष राशि के स्‍वामी मंगल होते हैं और इस राशि की महिलाएं स्‍वभाव से काफी चंचल होती हैं। यदि आप इस शुभ दिन पर लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो यह आपके दांपत्‍य जीवन के लिए सबसे शुभ होगा। आप लाल रंग के वस्त्र धारण करें और फिर सोलह श्रृंगार करके पार्वती जी का पूजन करें। इसके साथ ही माता पार्वती को भी इस दिन लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

वृष राशि

ज्‍योतिष के अनुसार वृष राशि का स्‍वामी शुक्र को माना गया है और इस राशि के लोगों पर चंद्र और शुक्र का खास प्रभाव होता है। आपको हरियाली तीज मनाने में सिल्‍वर और गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्‍वामी बुध माने जाते हैं और बुध का प्रतीकात्‍मक रंग हरा होता है। इसलिए मिथुन राशि की महिलाओं को सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए और हरियाली तीज पर भी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप पार्वती जी को हरी चूड़ियां भी अर्पित कर सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि को चंद्र तत्‍व की राशि माना गया है। इसलिए इस राशि की महिलाएं यदि इस दिन यदि नारंगी और लाल रंग के वस्त्र पहनेंगी तो ये उनके लिए अत्यंत फलदायी होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि को सूर्य की राशि माना गया है। इसलिए यदि आप हरियाली तीज के दिन नारंगी या पीले रंग या फिर लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके दांपत्‍य जीवन में खुशियां आएगी।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि का स्‍वामी बुध को माना गया है। इसलिए कन्या राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो ये आपके जीवन में सौभाग्य लाएगा। ऐसा करने पर आपके दांपत्‍य जीवन के सुख में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र माने गए हैं। शुक्र का पसंदीदा रंग सफेद या फिर सिल्‍वर है। ये रंग इनके जीवन में सौभाग्य ला सकता है। शुक्र के स्‍वामित्‍व वाली तुला राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत खास होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं को इस शानदार अवसर पर लाल या फिर मरून रंग की पोशाक पहनने से आपको पति का भरपूर प्‍यार प्राप्‍त होगा। ये आपके जीवन के लिए शुभ होगा और आपसी प्रेम बनाए रखने में मदद करेगा।

धनु राशि

बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना गया है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। पीला रंग पहनने से आपके वैवाहिक जीवन में चार चांद लग जाते हैं। हरियाली तीज पर पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर त्‍योहार मनाना चाहिए। इस तरह जीवन में खुशहाली का कारण बनेगा और आपसी सामंजस्य बनाने में मदद करता है।

मकर राशि

इस राशि के स्‍वामी शनि होते हैं और इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के कपड़े पहनकर दांपत्‍य का यह सुखद त्‍योहार मनाना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि की महिलाओं के जीवन पर भी शनि का प्रभाव होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को भी हरियाली तीज पर नीले, बैंगनी या फिर आसमानी रंग के कपड़े पहनकर त्‍योहार मनाना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति ग्रह माने जाते हैं। इसलिए किसी भी शुभ अवसर पर आपके लिए पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiHariyali Teej 2022
Previous Post

28 जुलाई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

हरियाली अमावस्या पर देवताओं के साथ पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद, इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Hariyali Amavasya

हरियाली अमावस्या पर देवताओं के साथ पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद, इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

हार्ड इम्‍यूनिटी के कारण नहीं दिखेगा संक्रमण का असर, चौथी लहर में नहीं बदलेगा संक्रमण का स्‍वरूप

20/04/2022
IPL

गेंदबाजों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब को मिली करीबी जीत

25/10/2020
एडिलेड टेस्ट Adelaide Test

एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलिया 192 रनों पर ढेर, भारत को पहली पारी में 53 रनों की बढ़त

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version