• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सहजनवां के पिपरौली में जनसभा को किया संबोधित 

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिपरौली, गोरखपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि आज योगी सरकार विकास के हर मुद्दे पर अब्बल है, इसके पहले कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों को देखिए उनकी सरकारों के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कितना आरोप लगता था पर आज योगी सरकार के किसी मंत्री पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। गुंडे माफिया जेल में है, अवैध रूप से कमाई गई उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चला है, जिससे भयमुक्त समाज की स्थापना हुई है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सहजनवां विधान सभा के पिपरौली में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप शुक्ला के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में आज भारत का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा हुआ है। पहले जहां भारत की बातों को दुनिया अनसुनी करती थी वहीं आज भारत की हर बात को दुनिया में काफी महत्व भी दिया जाता है। यह भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है।

आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार में कमी आई है। पीएम किसान सम्मान योजना से किसानों में खुशहाली आई है। अब हर जिले में जिला मुख्यालय से  तहसील मुख्यालय को टू लेन सड़क से जोड़ दिया गया है।सभी नागरिकों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने जनता से सहजनवां से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप शुक्ला को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा में भेजने की अपील भी किया। क्योंकि यह कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और हमारा विश्वास है कि पूरी तन्मयता से यह आप लोगों के मुद्दे को उठाएंगे।

रक्षा मंत्री के भाषण के समय जनता ने उनसे भोजपुरी में बोलने की अपील की जिस पर वह मुस्कुरा उठे और कुछ देर भोजपुरी में उन्होंने जनसभा में लोगों से बातें भी की। भाषण देते वक्त बीच में प्रदीप शुक्ला समर्थकों द्वारा जिंदाबाद के नारा लगाने पर वह भड़क उठे और उन्होंने उन लोगों को टोका भी कि बात देश की चल रही है और आप लोग प्रदीप शुक्ला जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।  कार्यक्रम को पूर्व विधायक जी एम सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अश्वनी त्रिपाठी इत्यादि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आर डी सिंह ने किया तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।इस अवसर पर पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधायक बृजेश सिंह, रामपाल सिंह, राम प्रकाश शुक्ला, प्रभाकर दुबे ,राम बुझारत पासी, छोटे लाल मौर्या, धर्मराज गौंड, रवि प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह, लल्ला सिंह सहित दर्जनों की संख्या में हजारों की भीड़ उपस्थित रही।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा मलाई के लिए और भाजपा जनता की भलाई के लिए खड़ी : मनोज तिवारी 

Next Post

पूरे देश में है योगी सरकार के कानून व्यवस्था की चर्चा : रक्षामंत्री

Desk

Desk

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post

पूरे देश में है योगी सरकार के कानून व्यवस्था की चर्चा : रक्षामंत्री

यह भी पढ़ें

Praveen Dabas

‘खोसला का घोसला’ फेम एक्टर की कार का एक्सीडेंट, ICU में भर्ती

21/09/2024

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद काम पर लौटीं करीना कपूर

15/08/2020
Maha Kumbh

महाकुंभ में गूंजेगी कवियों की अमर वाणी

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version