• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर फ्री सिलेंडर के साथ इन वादों को पूरा करने की तैयारी में सरकार

Writer D by Writer D
12/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) की दूसरी पारी में जनता (Public) से किए गए वादों (Promises) पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी वादे के मुताबिक पीएम उज्जवला योजना की सभी पात्र लाभार्थियों को पहला मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर (Free Gas Cylinders) होली (Holi) पर देने, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था तथा मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी कार्रवाई पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइमलाइन तय कर क्रियान्वयन का निर्देश दिया है। संकल्प-पत्र के ऐसे बिंदुओं की पहचान की जानी है, जिन पर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिन पर अगले एक माह में कार्य प्रारंभ किया जाना है, चिह्नित करने को कहा गया है। जिन बिंदुओं पर कुछ समय बाद कार्य शुरू किया जा सकता है, उनकी अलग सूची तैयार होगी।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को मिलेगा 3 महीने तक मुफ्त सिलेंडर !

अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने संकल्प-पत्र में पीएम उज्जवला योजना के समस्त लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है। योगी सरकार की प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा वापसी के बाद पहली होली 17-18 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस वादे पर अमल की तत्काल तैयारी का निर्देश दिया गया। प्रदेश में करीब 1 करोड़ उज्जवला लाभार्थी बताए गए हैं। इस पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। यह कब दिया जाए, इस पर निर्णय मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर किया जाएगा।

10 मार्च के बाद होली-दिवाली पर फ्री में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर : सीएम योगी

इसी तरह भाजपा ने 60 वर्ष की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का वादा किया है। परिवहन विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करने का वादा है। इसके लिए मेधावी की परिभाषा तय कर इस संबंध में भी तैयारी का निर्देश दिया गया। इसी तरह संकल्प पत्र के अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Tags: durga shankar mishraLatest Lucknow News in Hindilok kalyan sankalp patra 2022Lucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup bjpUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

जानिए कैसे मिल सकता हैं 44 हजार वाला आईफोन बिलकुल मुफ्त

Next Post

झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
Next Post
Jhulan Goswami

झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस Kajal Aggarwal की शादी की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

31/10/2020
Vicky Kaushal shared photo while getting haircut, fans said

हेयरकट कराते हुए विक्की कौशल ने शेयर की फोटो, फैंस बोले

08/06/2021
Anger

इन तरीकों से बच्चों को गुस्से से रखे दूर

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version