• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 का 25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Writer D by Writer D
18/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi 2.0) का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। इससे पहले 24 मार्च की तारीख सामने आई थी, लेकिन अब गृह विभाग के सूत्रों ने कहा है कि कार्यक्रम 25 मार्च को होगा। इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी तक योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हुई है। समारोह की तारीख बढ़ने की वजह इसी को माना जा रहा है।

अब तक तय नहीं हुई योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा

दिल्ली में कई राउंड की बैठक हो चुकी है, लेकिन योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हो पाई है। सबसे अधिक सस्पेंस तो डिप्टी सीएम को लेकर है। क्या चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। ऐसे हालात में और कितने लोगों को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। चर्चा किसी दलित और एक ब्राह्मण नेता को भी डिप्टी सीएम बनाने की है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वे पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं। बीजेपी की चिंता 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर है।

इस खूबसूरत जगह में होगा योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

होली के मौके पर केशव ने लखनऊ में लोगों के संग होली मनाई। अगर केशव को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो फिर ये पार्टी का एक बड़ा फैसला होगा। चुनाव हारने के बाद भी इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी के कई मायने निकाले जायेंगे। शायद बीजेपी यही मैसेज देना चाहती है कि पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी देने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार है। ये बात अलग है कि अब किसी ने भी आधिकारिक रूप से केशव को डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात नहीं कही है।

पिछली सरकार में योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम लगाए गए थे। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्राह्मण कोटे से दिनेश शर्मा को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया था। क्या इस बार भी किसी ब्राह्मण नेता को ये ज़िम्मेदारी दी जा सकती है? अगर ऐसा हुआ तो फिर वे दिनेश शर्मा होंगे या फिर कोई और। कई नाम चर्चा में हैं और फ़ाइनल कुछ भी नहीं है। दिल्ली में कई दौर की बैठकें हुई। जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, बी एल संतोष शामिल हुए। यूपी की तरफ से योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। होली के बाद फिर से बैठकें होंगी।

योगी आदित्यनाथ ने शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणि उद्यान का किया भ्रमण

बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर चुके हैं। पहले उनकी मुलाकात अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल से हुई। इस चुनाव में 17 सीटों पर लड़ कर अपना दल के 12 विधायक चुने गए हैं। बीजेपी की पिछली सरकार में अपना दल के कोटे से एक को मंत्री बनाया गया था। इस बार पार्टी एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री की मांग कर रही है।

अनुप्रिया तो मोदी सरकार में मंत्री हैं। दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी भी इसी मूड में है। पार्टी के कुछ लोग बीजेपी के सिंबल पर लड़े तो कुछ अपने चुनाव निशान पर। पांच विधायक बीजेपी के सिंबल पर तो छह निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, उनके सांसद बेटे प्रवीण निषाद और विधायक बेटे श्रवण निषाद दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर चुके हैं । संजय निषाद चाहते हैं कि उन्हें ताकतवर कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके वोटरों का करीब डेढ़ सौ सीटों पर प्रभाव है।

Tags: Election newselection resultsLucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

योगी आदित्यनाथ ने शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणि उद्यान का किया भ्रमण

Next Post

योगी ने कन्नौज निवासी सेना के जवान कुलदीप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post

योगी ने कन्नौज निवासी सेना के जवान कुलदीप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

अन्तर्जनपदीय शराब का अवैध कारोबार का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

05/08/2021
Rishi Sunak

पीएम कुर्सी के करीब पहुंचे भारतीय मूल के ऋषि सुनक, दूसरे राउंड की वोटिंग में फिर रहे टॉप

14/07/2022
Corn-Suji Balls

नाश्ते में बनाएं ये डिश, सबके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version