• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी गठबंधन में वापसी कर सकते है ओमप्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
19/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Om Prakash Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बड़ा सियासी उलटफेर होता नजर आ रहा है। यूपी चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकती है।

ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) फिर से एनडीए में वापसी को तैयार हैं। ओमप्रकाश राजभर इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल से मुलाकात भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को सुभासपा के कोटे से योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और सुनील बंसल के साथ 18 मार्च को मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब घंटेभर चली। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। न तो बीजेपी और ना ही ओमप्रकाश राजभर ने ही इस संबंध में कोई बयान दिया है।

यूपी से बीजेपी की विदाई हो चुकी है, सातवां चरण बोनस में : ओमप्रकाश राजभर

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी। चुनावी जीत के बाद यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी, ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया लेकिन कुछ समय बाद राजभर ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

हाल ही में संपन्न यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरी। चुनाव प्रचार के दौरान भी राजभर ने बीजेपी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए और सूबे से योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का दंभ भरते रहे।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है : ओमप्रकाश राजभर

बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को यूपी चुनाव में प्रचंड जीत मिली। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 403 में से 273 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर ली। ओमप्रकाश राजभर जिस विपक्षी गठबंधन में शामिल थे, उसे 125 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि, ओमप्रकाश राजभर जिस जहूराबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं, वह गाजीपुर जिले में पड़ता है और गाजीपुर में बीजेपी गठबंधन एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सका।

Tags: Election 2022election resultsLucknow Newsomptakash rajbharpolitical newsUP Assembly Electionup newsUP Politics
Previous Post

19 मार्च राशिफल: आज इन जातकों पर बरसेगी शनि देव की कृपा

Next Post

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, फूल बरसाकर लोगों के साथ खेली होली

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, फूल बरसाकर लोगों के साथ खेली होली

यह भी पढ़ें

Business

बिसनेस में तरक्की के लिए अपनाएं ये टिप्स

11/07/2023
AIIMS

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

21/07/2023

मंगोलिया ने भारत को स्पेशल गिफ्ट में दिया घोडा, राजनाथ ने नाम दिया ‘तेजस’

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version