• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग, एक हजार करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

Writer D by Writer D
25/03/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और पंजाब में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोपित को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपित की पहचान पीयूष तिवारी के रूप में हुई है। आरोपित को पुलिस ने लगभग 11 हजार किलोमीटर घूमने के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा ठगी के मामले विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। उसकी पत्नी ठगी के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को जालसाजी के मामले में पीयूष तिवारी नामक शख्स की तलाश थी। उसके खिलाफ 2017 में आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विदेश भेजने के नाम परकरोड़ों रुपए की ठगी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

आर्थिक अपराध शाखा के अलावा उसके खिलाफ तिलक मार्ग, मयूर विहार, आनंद विहार, फर्श बाजार, पांडव नगर, कृष्णा नगर, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि जगहों पर लगभग 36 मामले दर्ज हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसीपी जयपाल सिंह की देखरेख में सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, संदीप और हवलदार ओमप्रकाश की टीम उसकी तलाश कर रही थी।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अकेले यूपी में उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। दिल्ली में 6 और पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला कि इस ठगी में उसकी पत्नी भी शामिल थी। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है और वह जेल में है। हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को सूचना मिली कि पीयूष महाराष्ट्र में कहीं छिपा हुआ है।

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही थी। लगभग 11 हजार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने आखिर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित ने नोएडा में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर उनसे करोड़ों रुपए की ठगी की थी।

फिलहाल पुलिस से बचने के लिए वह नासिक में अपना नाम बदलकर रह रहा था। वहां पर वह प्याज और फूड चेन का कारोबार कर रहा था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से फरार होने के बाद दक्षिण भारत चला गया था। वहां पर वह कारोबार करने लगा।

बरेली के पूर्व IG से एक करोड़ की ठगी, FIR दर्ज

इसके बाद वह नासिक चला गया था। वहां पर वह पुनीत भारद्वाज के नाम से रह रहा था। आरोपित पीयूष तिवारी डीयू से ग्रेजुएट है। वह मूल रूप से नोएडा का रहने वाला है। उसने शुरुआत में एडवरटाइजमेंट एजेंसी शुरू की थी। इसके बाद उसने नोएडा में फ्लैट में इन्वेस्टमेंट किया और उसके बाद लोगों से ठगी करने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपित पीयूष तिवारी ने 2011 में अपना बिजनेस शुरू किया था।

उसने कई कंपनियां खोली और इनके लिए कई सेल कंपनियां भी खोल ली। वर्ष 2016 में आयकर विभाग ने उसकी कंपनी पर छापा मारा और 120 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

इस बरामदगी के बाद से उसका कारोबार घाटे में चल रहा था। इसलिए उसने लोगों के साथ ठगी का धंधा शुरू कर दिया। 2017 में आर्थिक अपराध शाखा ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

Ukraine-Russia War: 9 मई को खत्म हो जाएगी जंग, जानें क्यों रूस के लिए खास है ये तारीख

Next Post

भगवंत मान का बड़ा फैसला, राज्य में लागू होगा एक विधायक-एक पेंशन का फार्मूला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

भगवंत मान का बड़ा फैसला, राज्य में लागू होगा एक विधायक-एक पेंशन का फार्मूला

यह भी पढ़ें

संजीत यादव हत्याकांड: IPS अपर्णा गुप्ता दोषी करार, परिजनों ने लगाए थे ये आरोप

09/12/2021
Shardiya Navratri

चैत्र नवरात्रि 2025 कब है, जानें घट स्थापना का मुहूर्त

06/02/2025
संजय सिंह

संजय सिंह का योगी पर हमला, बोले- सरकार दलितों की आवाज को दबा रही है

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version