• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी समारोह में घुसा अनियंत्रित ट्रक, रस्म निभा रही चार महिलाओं की मौत

Writer D by Writer D
26/03/2022
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। सारण जिले में शादी समारोह के दौरान रस्‍म निभा रही महिलाओं के झुंड में एक अनियंत्रित ट्रक (Truck) घुस आया और कई महिलाओं को कुचल (trampled) दिया।

घटना मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा की है। इस सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देखते ही देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए छपरा के सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया। भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए। दूसरी तरफ, ट्रक ड्राइवर घटनास्‍थल से फरार हो गया।

 

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान

हादसे में मारी गई मह‍िलाओं की पहचान दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय सैरूल बीबी, 45 वर्षीय नजमा बीबी और बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी 50 वर्षीय सैशा बेगम के रूप में कई गई है। वहीं, घायलों की पहचान 50 वर्षीय खैरा बीबी, 40 वर्षीय नूरजहां खातून, 35 वर्षीय मनाजा खातून, 50 वर्षीय हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां और गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी 35 वर्षीय शाहजहां खातून के रूप में हुई।

घटना में घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में पचरौड़ के टीकमगढ़ बारात लेकर गए थे। बारात जाने के बाद रात में घर की महिलाएं डोमकच (वैवाहिक रस्म) कर रही थीं। उसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक सिवान की तरफ से मशरक आ रहा था। ट्रक ने महिलाओं के झुंड को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। और मामले की अच्छे से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Tags: accident newsbihar newsroad accidentSaran News
Previous Post

RRR की सुनामी में बही दुनिया, पहले दिन हुई बंपर कमाई

Next Post

रमापति शास्त्री बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, गवर्नर आनंदीबेन ने दिलाई शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post

रमापति शास्त्री बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, गवर्नर आनंदीबेन ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती की दी बधाई

18/11/2021
CM Yogi

समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी

29/08/2024
Arjun Kapoor says his talent was undermined in 'Aurangzeb'

अर्जुन कपूर का कहना फिल्म ‘औरंगजेब’ में उनकी प्रतिभा को कम आका गया

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version