• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पन्द्रह सौ रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ला में रविवार को 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर दबंग ने घर में घुसकर एक युवक को गोली (Shot) मारी दी। बचाव में आए पिता को गोली के छर्रे लगे हैं। दबंग ने भाई के साथ मारपीट की है। पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मोहल्ला केतीपुरा निवासी साईस्ता ने रविवार को बताया कि उनके भाई भूरा ने करीब एक सप्ताह पूर्व पड़ोस के व्यक्ति चांद से चार हजार रुपये में बकरा खरीदा था। 2500 रुपये चांद को दे दिए थे। 1500 रुपये रविवार की शाम को देने का वायदा किया था। चांद ने करीब साढ़े दस बजे ही अपने 1500 रुपये की मांग की।

भाई भूरा ने आग्रह किया कि शाम को रुपये दे दिए जाएंगे। इसी को लेकर चांद गाली-गलौज कर भूरा के साथ झगड़ा करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। थोड़ी देर बाद ही चांद अपने परिजन व साथियों के साथ मकान में जबरन घुस आया और आरोपित ने तमंचे से दूसरे भाई महताब की गर्दन में गोली मार दी। इससे महताब घायल हो गए। बचाव में आए पिता गुलजार को गोली के छर्रे लगे।

साथ ही भाई भूरा के साथ मारपीट की गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक महताब की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

वहीं, सीओ बागपत अनुज कुमार मिश्र, खेकड़ा सीओ विजय चौधरी, बागपत कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह और खेकड़ा थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपितों के मकानों में दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। उधर, सीओ अनुज कुमार मिश्र का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

जुआ खेलने के दौरान मारपीट में एक की मौत

Next Post

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
राष्ट्रीय

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
Next Post

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उच्चाधिकार समिति का किया जाए गठन: सीएम धामी

06/07/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने मानसखण्ड झांकी का किया निरीक्षण

18/01/2023
DC won the match

तीसरे मैच में चला अमित मिश्रा का जादू, दिल्ली की ‘चाट’ पड़ी ‘वड़ा पाव’ पर भारी

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version