• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ललितपुर में सुनेंगे मुरारी बापू के प्रवचन और दतिया में करेंगे पीतांबरा माई के दर्शन

Writer D by Writer D
06/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi) दो दिन के बुंदेलखंड प्रवास पर सात मई को झांसी और ललितपुर जायेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के अलावा मशहूर कथावाचक मुरारी बापू (Murari Bapu) के ललितपुर में चल रहे प्रवचन में भी शामिल होंगे साथ ही मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिले दतिया में पीतांबरा पीठ जाकर पीतांबरा माई के दर्शन भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी (Yogi) का यह पहला बुंदेलखंड प्रवास होगा। शुक्रवार को जारी संभावित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार योगी (Yogi) शनिवार को शाम चार बजे झांसी पहुंच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वह आयुक्त सभागार में झांसी मंडल की विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जालौन जिले के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शिरकत करेंगे।

बैठक के बाद सायं साढ़े पांच बजे से योगी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झांसी स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

उप्र वह सब कार्य करेगा, जो नये भारत की आवश्यकता है : सीएम योगी

रविवार को सुबह नौ बजे वह झांसी से दतिया पहुंच कर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह 9:30 बजे झांसी के ग्राम गुलारा में जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यहां से वह ललितपुर के लिये प्रस्थान कर 10:05 बजे कचनौंदा बांध पेयजल परियोजना सथल पर पहुंचेंगे। यहां वह जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर ललितपुर स्थित पुलिस लाइन सभागार में 11:15 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 12:15 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कथावाचक मोरारी बापू के कथास्थल जायेंगे। मुरारी बापू के कथास्थल पर लगभग आधा घंटा रुकने के बाद वह ललितपुर स्थित नेहरू महाविद्यालय प्रांगण से हेलीकॉप्टर द्वारा 12:50 बजे लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

मां का आशीर्वाद लेकर अवधपुरी पहुंचे योगी

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

DNA से होगी संगमनगरी के ‘नरपिशाच’ की पहचान, जो लाश के साथ करता था रेप

Next Post

मुम्बई की गुजरात टाइटंस पर सनसनीखेज जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
Rohit Sharma

मुम्बई की गुजरात टाइटंस पर सनसनीखेज जीत

यह भी पढ़ें

Snow Storm

बर्फीले तूफान में फ्रीज़ हो गया वॉटरफॉल, कारों में मिल रहे फ़्रोजन शव

28/12/2022
flights

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण भारत ने ब्रिटेन से हवाई यात्रा पर लगाई रोक

21/12/2020
arrested

दो महिलाओं पर एसिड से अटैक करने वाला हमलावर गिरफ्तार

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version