• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्ती: योगी

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती बरती जाये।

योगी (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जायें। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गरीब कल्याण मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाभार्थियों को बुलाने की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि रामगढ़ताल-तरकुलानी रेग्युलेटर नाला की ड्रेजिंग का काम पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) nने देवरिया बाईपास पर जीडीए द्वारा बनवाए जाने वाले नाले के विषय में भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि नाले का निर्माण पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आयुष विश्वविद्यालय एवं सैनिक स्कूल के काम की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाये और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करते रहें।

स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिले सीएम धामी, लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, चौराहों को चौड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने का कि मंत्रीसमूह का दौरा शुरू हुआ है। मंडल के सभी जिलों में मंत्रियों का निरीक्षण कराया जाये और उन्हें सारी प्रगति से अवगत कराया जाये। मंत्री जिलों में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक भी करेंगे।

बैठक के दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर बनाई गई कार्ययोजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड़, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को नहीं लीड करेंगे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला

Next Post

दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Life Imprisonment

दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

यह भी पढ़ें

खेसारी लाल यादव का गाना ‘दुपट्टा कतल करे’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

30/08/2021
SSC

SSC दिल्ली पुलिस CAPF एसआई टियर- II परीक्षा पोस्टपोन, ये है एग्जाम की नई डेट

16/12/2023

सेबी ने कार्यकारी निदेशक पदों को भरे जाने को लेकर नियमों में किया संशोधन

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version