• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत में मिला SI का गोलियों से छलनी शव, आतंकियों ने बनाया निशाना

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
SI Farooq Ahmed

Terrorists killed SI Farooq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI Farooq Ahmed)  का गोलियों से छलनी शव (Dead Body) मिला है। मौके से दो पिस्टल कारतूस भी मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम को फारूक अहमद मीर संबूरा में अपने घर से निकल कर धान के खेतों की तरफ गए थे, जहां आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी हत्या (Murder) कर दी। उनके दिल के पास गोली लगने जैसा निशान मिला है। इस हत्या के पीछे किस संगठन का हाथ है, फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है।  फारूक वर्तमान में लेथपोरा में 23 बीएन आईआरपी में ओएसआई के रूप में तैनात थे। शुरुआत में हार्ट के पास गोली के निशान का एक घाव मिला है।

J&K | Bullet-riddled body of Police Sub Inspector Farooq Ah Mir found in paddy fields near his home. Visuals from his native place

Police say, “Preliminary investigation reveals he had left his home for work in his paddy fields last evening, where he was shot dead by terrorists” pic.twitter.com/eEL6hqA2up

— ANI (@ANI) June 18, 2022

बता दें कि दो दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था। इसमें एक जवान जख्मी हो गया था। ये घटना पड़शाही बाग इलाके की थी। जख्मी पुलिस जवान का नाम अहमदुल्ला था और वह हेड कांस्टेबल थे।

गुरुद्वारे में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, किए कई विस्फोट

जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरे हैं। पिछले 2 महीने में टारगेट किलिंग की 6 वारदात को हाइब्रिड आतंकवादियों ने कश्मीर में अंजाम दिया। ये आतंकवादियों का नया तरीका है और ज्यादातर सदस्य जो हाइब्रिड आतंकवादी होने का दावा करते हैं, वह लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़े हैं।

इस साल अब तक 99 आतंकियों को मार गिराया

जानकारी के अनुसार, इस साल सुरक्षाबलों ने अब तक 99 आतंकियों को मार गिराया है। पिछले दिनों अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों की पहचान ​​​​​​ जुनैद और बासित भट के रूप में हुई। बासित अनंतनाग में पिछले साल हुई बीजेपी के सरपंच रसूल डार, उनकी पत्नी की हत्या में शामिल था। वहीं, शोपियां में हुए एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

Tags: j&K newsNational newspampore newsterrorist attacked
Previous Post

गुरुद्वारे में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, किए कई विस्फोट

Next Post

योगी सरकार फिर से शुरू करने वाली है ये योजना, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Yogi Sarkar

योगी सरकार फिर से शुरू करने वाली है ये योजना, इन किसानों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

Vastu

भूलकर भी घर में नहीं लाए ये चीजें, कर देगी कंगाल

18/10/2023
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू -सुषमा स्वराज्य

बहन सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए उपराष्ट्रपति, कहा- आज आपकी बहुत याद आ रही है

03/08/2020
Horoscope

2 अप्रैल राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा आज इन का भाग्य

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version