• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज पिपराघाट पर होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
10/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sadhana gupta

sadhana gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का आज लखनऊ में दोपहर 1 बजे पिपरा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। 5 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की दोपहर उनका निधन हो गया। देर रात उनका शव सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया।

शनिवार की शाम निधन की खबर पाकर उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अपर्णा यादव से फोन पर बात कर सांत्वना दी थी। गौरतलब है कि सीएम योगी आज मुलायम आवास पहुंच कर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

निधन की खबर सुन पहुंचा पूरा परिवार

साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) के निधन की खबर सुनते ही सबसे पहले अखिलेश यादव आवास पर पहुंचे थे। मुलायम के मेदांता से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की। डिंपल यादव और शिवपाल यादव भी आवास पर मौजूद रहे। इसके बाद परिवार के बाकी सदस्य भी पहुंच गए।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय ने मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचकर दुख जताया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे थे।

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं साधना (Sadhna Gupta)

मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद मुलायम ने 23 जुलाई 2003 को साधना को पत्नी का दर्जा दिया था। साधना उनसे उम्र में करीब 20 वर्ष छोटी थीं। साधना औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थी। उनका पहला विवाह 4 जुलाई 1986 को फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुआ। शादी के बाद 7 जुलाई 1987 को उन्होंने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया। शादी के महज दो साल बाद ही साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे

Tags: AIIMSakhilesh yadavLucknow Newsmulayam singh yadavpipara ghatsadhana guptaSamajwadi party
Previous Post

यूपी के सबसे बड़े मॉल लुलु का आज से आगाज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Next Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत

30/04/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
Next Post
fire

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

यह भी पढ़ें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित

कर्नाटक के पूर्वमुख्यमंत्री सिद्धारमैया हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

04/08/2020
Shukra Pradosh

आज है सावन का आखिरी प्रदोष, इस विधि से पाएं महादेव की कृपा

20/08/2021
आतंकी गिरफ्तार

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version