• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरेला पर्यावरण संरक्षण को प्रकृति से जोड़ने वाला पर्व है: धामी

Writer D by Writer D
16/07/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पौधरोपण किया। साथ ही प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों की जरूरत है। प्रत्येक जनपद में जल स्रोतों, गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे। नदियों के संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन थीम पर इस वर्ष हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण में संतुलन होना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था को देगा नया आयाम: सीएम योगी

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण और प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमने अपने भविष्य को संवारना होगा और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। पौधों के संरक्षण और प्रकृति कि स्वच्छता का कार्य प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों पर ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही । उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख पौधे लगाए जायेंगे, जिनमें 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे।

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को किया राष्ट्र को समर्पण, बोले- UP की तस्वीर लगातार बदल रही

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsharela festivalNational newsUttarakhand News
Previous Post

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज़, कही ये बात

Next Post

Singapore Open: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड में अभी से शुरू होगी प्रतिभाओं की तलाश

19/08/2026
Ashwini Vaishnaw
उत्तर प्रदेश

भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव

19/08/2026
US Ambassador Sergio Gor arrives in Kashmir
Main Slider

कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- ‘J&K भारत का अहम हिस्सा’

19/08/2026
Explosion at CNG pump in Tikri Kalan
नई दिल्ली

टीकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार धमाका, एक की मौत; 5 घायल

19/08/2026
Omar Abdullah
जम्मू कश्मीर

उमर का दो टूक संदेश- कश्मीर का हल दिल्ली में, वॉशिंगटन में नहीं

19/08/2026
Next Post
PV Sindhu

Singapore Open: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

यह भी पढ़ें

strange animal

मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजीबो-गरीब जानवर, देखने को जुटी भीड़

02/09/2021
Divyangjan Employment Campaign 3.0

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
X Ban: क्या Grok AI डूबा देगा Elon Musk की नैया? ब्रिटेन में हो सकता है बैन

Grok AI बना X के लिए खतरा? UK में बैन की चेतावनी

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version