• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द अस्तित्व में आएगा रानीपुर टाइगर रिजर्व: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण को लेकर संवेदनशील है। बाघ संरक्षण के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चित्रकूट के रानीपुर में प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। यह टाइगर रिजर्व भी बहुत जल्दी ही अस्तित्व में आने वाला है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित अंतर सीमावर्ती सहयोग कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

बाघ संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से जुड़े मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदों और प्राचीन ग्रंथों की चर्चाओं में भी बाघ का वर्णन मिलता है। अपने देश में 1973 में इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करते हुए सेव टाइगर प्रोजेक्ट शुरु किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समय से पूर्व 2018 में ही सेव टाइगर के लक्ष्य को पा लिया।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या 2006 में 106 थी जो 2018 में बढ़कर 173 हो गयी। बाघों की नई गणना के जब परिणाम आएंगे तो यह संख्या करीब 200 होने का अनुमान है। रानीपुर में टाइगर रिजर्व की चर्चा के साथ गोरखपुर चिड़ियाघर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर के प्राणी उद्यान में सफेद बाघ आया है। इससे गोरखपुरवासियों को इसके संरक्षण का मौका मिलेगा। इस आयोजन में गोरखपुर वन विभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, हैरिटेज फाउंडेशन एवं हैरिटेज एविंस, वी फार एनिमल, रोटरी मिड टाउन, जीबीएस ने भी सहयोग किया।

साहस-सामर्थ्य का प्रतीक है बाघ

शुक्रवार सुबह एक ट्वीट के जरिये अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पशु प्रेमियों व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि साहस व सामर्थ्य के अप्रतिम प्रतीक राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के प्रति अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।

गोरखपुर चिड़ियाघर को मिलेगा एक और सफेद बाघ : वन मंत्री

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के वन, पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर चिड़ियाघर को एक और सफेद बाघ की सौगात मिलेगी। एक सफेद बाघ (मादा बाघ गीता) को लखनऊ चिड़ियाघर से यहां पहले ही लाया जा चुका है। दूसरा सफेद बाघ चेन्नई चिड़ियाघर से लाया जाएगा।

योगी सरकार बनाएगी हर परिवार का फैमिली कार्ड, रोजगार और नौकरी में मिलेगी मदद

इस अवसर पर विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि नागपंचमी के दिन गोरखपुर चिड़ियाघर में नाग देवता (कोबरा) का दर्शन करने के लिए टिकट शुल्क में 50 फीसद की रियायत दी जाएगी। कार्यशाला को वर्चुअल मोड में फिल्म अभिनेता रणदीप हुडा, सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी संबोधित किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsinternational tiger day 2022Lucknow Newsranipur tiger reservesave tigertiger reserveup news
Previous Post

मां बनने वाली है बिपाशा बसु, शादी के 6 साल बाद होगी नन्हें मेहमान की एंट्री

Next Post

31 जुलाई तक गोरखपुर से स्पाइस जेट की सभी उड़ानें निरस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संवैधानिक संस्था में सामान्य नागरिक का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकतः मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में CM के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, अनिल सिंह नजरबंद

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बना रोल मॉडल: नितिन अग्रवाल

14/09/2026
Main Slider

‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’, उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

14/09/2026
Main Slider

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करा रही सरकारः मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
SpiceJet

31 जुलाई तक गोरखपुर से स्पाइस जेट की सभी उड़ानें निरस्त

यह भी पढ़ें

TET के सकुशल आयुजन के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश

18/01/2022

प्यार में पागल शिक्षक ने किया किशोरी पर जानलेवा हमला, गंभीर

23/01/2021
Matka Kulfi

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version