• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढीली स्किन में कसाव लाने के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
13/07/2025
in फैशन/शैली
0
swelling

swelling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं इसका असर आपकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रियां, फुंसी, त्वचा में दरार आना और त्वचा का परतदार होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से चहरे (Face) की स्किन ढीली पड़ने लगती हैं और लटकती हुई नजर आती हैं जो आपको कई बार समय से पहले भी बूढ़ा दर्शाती हैं। ऐसे में खुद को जवां दिखाने के लिए जरूरी हैं कि चहरे (Face) की स्किन में कसावट लाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से आप स्किन को को टाइट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

अंडा

एक अंडा लेकर उसे फोड़ लें उसके बाद उसका पीला भाग अलग कर लें। और बचे सफ़ेद भाग को अपने चेहरे पर लगाएं और आराम से लेट जाएँ। ध्यान रखें न तो किसी से बात करें और न ही हंसें। उसके बाद जब यह सुख जाएँ तो चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, ऐसा करने से स्किन में कोलेजन का निर्माण बढ़ेगा और ढीली पड़ी स्किन को टाइट करने में मदद मिलेगी।

खीरा

खीरा सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। ढीली त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप खीरे का उपयोग कर सकती हैं। खीरा में अधिक मात्रा में पानी होता है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। आप खीरे को कद्दूकस कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें। इससे एंजिंग के लक्षणों में भी कमी आएगी। आप जवां और खूबसूरत नजर आएंगी।

निम्बू

निम्बू में विटामिन सी होता है जिससे स्किन में कोलेजन बढ़ता है और लचीलापन आता है। जिससे धीरे धीरे स्किन को टाइट होने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप निम्बू का रस कटोरी में निकालकर रुई की मदद से अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और उसके बाद सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम के लिए भी ग्रीन टी उपयोगी माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डैमेज स्किन की मरम्मत करता है। एंजिंग के लक्षणों को कम करता है और ढीली त्वचा को टाइट बनाता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप ग्रीन टी होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल मार्किट से लाकर या एलोवेरा के ताजे पत्ते को काटकर उसका जैल निकाल लें। उसके बाद इस जैल को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर जैल लगाने के बाद चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोजाना करें।

चन्दन मास्क

चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर जमी धूल मिट्टी, तेल, डेड स्किन साफ़ होने के साथ स्किन को टाइट होने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर लगाने के बाद जैसे ही यह पेस्ट सुख जाये। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को धो लें।

Tags: beautyBeauty tipshome remedies for tightening loose skinloose skinSkin CareSkin Care Tips
Previous Post

झड़ते बालों में करें ये उपाय, मिलेंगे घने हेयर

Next Post

बच्चों के लिए बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Pearl
Main Slider

मोती कैसे धारण करें, जानें इस पहनने के फायदे

19/04/2026
Next Post
Cheese Maggi

बच्चों के लिए बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी

यह भी पढ़ें

नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने रौंदे दम्पति, महिला सिपाही मृत, बीएसएफ जवान घायल

15/05/2021
memory

कहीं आपकी भी याददाश्त कमजोर तो नही हो रही? फॉलो करें ये जरूरी टिप्स

18/11/2021
Ayodhya

Pran Pratishtha: आरती के दौरान हेलीकॉप्टर करेंगे पुष्प वर्षा, सभी अतिथि बजाएँगे घंटियां

22/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version